26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Jharkhand Weather Update News: झारखंड में बढ़ेगी ठंड, चलेगी शीतलहरी, रहें सतर्क

उत्तर भारत में बर्फबारी और बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नमी आने से राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ा है. शीतलहरी चलने के कारण अगले दो दिनों में ठंड बढ़ेगी. आगामी 15 जनवरी, 2023 तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा. बढ़ते ठंड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गयी है.

Jharkhand Weather Update News: झारखंड मे ठंड बढ़ गयी है. शीतलहर चलने के कारण अगले दो दिनों में ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. वहीं, आगामी 15 जनवरी तक सुबह में कोहरा रहने की संभावना जतायी है. बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने कीअपील की है. खासकर बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

सुबह में रहेगा कोहरा, पर दिन में मौसम होगा साफ

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ने और बर्फीली हवा चलने से लोगों को परेशानी हो सकती है. उत्तर भारत में बर्फबारी और बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नमी आने से राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ा है. अगले कुछ दिनों तक सुबह में कोहरा रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा. रांची में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया, जबकि कांके का न्यूनतम तापमान 04.2 डिग्री सेसि रहा.

राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर : तापमान रांची : 10.0

जमशेदपुर : 11.8

मेदिनीनगर : 09.9

बोकारो : 10.5

चाईबासा : 12.6

देवघर : 9.6

गिरिडीह : 09.1

खूंटी : 11.4

रामगढ़ : 10.1

सिमडेगा : 12.6

धनबाद : 12.0

हजारीबाग :08.5

कोडरमा : 08.2

लोहरदगा : 09.9

Also Read: धनबाद में शीतलहर का कहर, टूटी खिड़कियों के बीच बिना कंबल के इलाज करा रहे बीमार

जगह-जगह अलाव की व्यवस्था

बढ़ते ठंड को देखते हुए राजधानी रांची में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गयी है. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिला के सभी प्रमुख स्थानों में अलाव की व्यवस्था की गयी है. राजधानी में अलबर्ट एक्का चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्र में राहे, खलारी, नगड़ी चौक, चेक पोस्ट नगड़ी, मस्जिद चौक नगड़ी, नामकुम चौराहा, बुंडू, कांके अंचल, ब्रांबे रोड, ब्रांबे चौक, मुरमा चौक, प्रमुख स्थान और चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है.

जमशेदपुर में पहली बार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा पारा

राज्य के अन्य जिलों के साथ ही पूर्वी सिंहभूम में भी हर दिन मौसम बदल रहा है. गुरुवार की सुबह से ही लोगों ने ठंड का अहसास किया. सुबह में काफी कुहासा रहा. रात का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को गुरुवार की अपेक्षा अधिक ठंड रहेगी. शुक्रवार व शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो इस सर्दी में पहली बार 10 डिग्री सेल्सियस से कम होगा.

हाड़ कंपाती ठंड के कारण घरों में दुबके लोग

बढ़ती ठंड के कारण देवघर में लोग घरों मे रहने को विवश हैं. रात नौ बजते ही बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. कड़ाके के ठंड से सबसे अधिक परेशानी मजदूर तबके के लोगों को हो रही है. इनदिनों अलाव ही इनका एकमात्र सहारा बना है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast News: झारखंड में अभी कोहरे से नहीं मिलेगी राहत, हल्की बारिश की भी है संभावना

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का भी हाल बेहाल

धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का हाल ठंड के कारण बेहाल है. मरीज के परिवार वाले टूटी खिड़कियों से आ रही ठंडी हवा को रोकने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं. यहां कई ऐसे मरीज भी हैं, जिनको ठंड लगने के बाद भर्ती कराया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें