Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, सरस्वती पूजा के दिन बारिश को लेकर क्या है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : बसंत पंचमी इस बार 16 फरवरी को मनायी जा रही है. कोरोना महामारी को लेकर पहले की तरह वैसी रौनक नहीं है, फिर भी पूजा की तैयारी में लोग जुटे हैं. बसंत पंचमी पर इस बार बारिश के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण सरस्वती पूजा के दिन बारिश हो सकती है.

झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में आज 15 फरवरी को आसमान साफ रहेगा, जबकि 16 फरवरी यानी बसंत पंचमी को कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 फरवरी को आसमान में बादल छाये रहेंगे. आज सोमवार से गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह और शाम लोगों को ठंड महसूस होगी.
इस साल बसंत पंचमी 16 फरवरी को मनायी जा रही है. इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम बिगड़ सकता है. इससे बारिश होने के आसार हैं.
Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ेगी कनकनी
झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण एक बार फिर मौसम में बद���ाव के आसार हैं. देश के कई क्षेत्रों में इसके कारण बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने हो सकती है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए