ePaper

साल 2021 में झारखंड के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फुटबॉल हॉकी समेत इन खेलों में भी लहराया परचम

Updated at : 28 Dec 2021 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
साल 2021 में झारखंड के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फुटबॉल हॉकी समेत इन खेलों में भी लहराया परचम

खेल के क्षेत्र में साल 2021 झारखंड के लिए सुखद रहा, इसमें न सिर्फ हमारे खिलाड़ियों ने हॉकी में अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि अन्य व खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

रांची : खेल और खिलाड़ियों की बात करें, तो वर्ष 2021 उपलब्धियों भरा रहा. हालांकि इस दौरान कोरोना महामारी के बीच खिलाड़ियों के अभ्यास पर रोक लगी रही और खेल के सारे सेंटरों पर ताला लगा रहा. इसके बावजूद खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया.

हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी में झारखंड के खिलाड़ियों ने परचम लहराया और ये साबित किया कि झारखंड के खिलाड़ियों में टैलेंट की कमी नहीं है. पूरा वर्ष मिला-जुला रहा और इन खेलों के अलावा इस वर्ष झारखंड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की सफल मेजबानी भी की.

ओलिंपिक में झारखंड की दो खिलाड़ियों का चयन, कुश्ती में भी कमाल :

झारखंड की सबसे बड़ी उपलब्धियों में हॉकी का नाम सबसे पहले आता है. 23 जुलाई से शुरू हुए तोक्यो ओलिंपिक के लिए झारखंड की दो महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ. निक्की प्रधान दूसरी बार, जबकि सलीमा टेटे पहली बार टीम में शामिल हुई.

ओलिंपिक में दोनों खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन भी किया. वहीं भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों सुषमा कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग व संगीता कुमारी का चयन किया गया. इसके अलावा छह महिला हॉकी खिलाड़ियों को सीनियर महिला हॉकी के नेशनल कैंप में जगह मिली. इनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी, अल्फा केरकेट्टा और रीमा बाखला शामिल हैं.

वहीं कुश्ती की बात करें, तो रांची की चंचला कुमारी ने कुश्ती महिला वर्ल्ड कप में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं रांची में अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई, जिसमें देश भर के 800 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola