ePaper

झारखंड में बालू की भी होती है ऑनलाइन बुकिंग, इस ऐप के जरिए आप घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर, जानें क्या है तरीका

Updated at : 08 Oct 2023 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बालू की भी होती है ऑनलाइन बुकिंग, इस ऐप के जरिए आप घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर, जानें क्या है तरीका

वहीं प्ले स्टोर से जेएसएमडीसी सैंड कंज्यूमर ऐप डाउनलोड करके भी किया जा सकता है. यहां बालू 7.5 रुपये (5% जीएसटी अतिरिक्त) की दर पर उपलब्ध है. ऑनलाइन पोर्टल या ऐप पर बालू बुकिंग कराने के लिए पहले नाम, पता, फोन नंबर आदि देकर यूजर बनना पड़ता है.

विज्ञापन

रांची, सुनील चौधरी : झारखंड में सरकारी दर पर बालू उपलब्ध कराने के लिए झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) ने ऑनलाइन पोर्टल व ऐप भी बनाया है. पर इसके यूजर काफी कम हैं. लोगों में इसकी जानकारी भी कम है. जिसके कारण इसका कम इस्तेमाल होता है. बालू घाटों की निविदा न होने की वजह व एनजीटी द्वारा रोक लगाये जाने के बाद जेएसएमडीसी ने कम दर पर बालू उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की है. जहां आम लोग ऑर्डर देकर अपने घरों तक बालू मंगा सकते हैं. बालू की बुकिंग जेएसएमडीसीडॉटइन पर कराने की व्यवस्था है. वहीं प्ले स्टोर से जेएसएमडीसी सैंड कंज्यूमर ऐप डाउनलोड करके भी किया जा सकता है. यहां बालू 7.5 रुपये (5% जीएसटी अतिरिक्त) की दर पर उपलब्ध है.

छह हजार लोग यूजर बने हैं

ऑनलाइन पोर्टल या ऐप पर बालू बुकिंग कराने के लिए पहले नाम, पता, फोन नंबर आदि देकर यूजर बनना पड़ता है. जिसका लॉगइन और पासवर्ड होता है. इसके बाद ऐप या पोर्टल पर यूजर ही बालू की बुकिंग कर सकता है. हालांकि राज्यभर में 20 हजार लोगों ने एप डाउनलोड किया है. पर इसके यूजर केवल छह हजार लोग ही बने हैं. राज्य की आबादी के हिसाब से यह संख्या कम बतायी जा रही है. इसके पीछे वजह है कि जेएसएमडीसी ने ऑनलाइन पोर्टल या ऐप का प्रचार-प्रसार नहीं किया. आमलोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है कि बालू की बुकिंग भी होती है. अभी भी लोग बालू के लिए स्थानीय ब्रोकर को ही ऑर्डर देते हैं. वहीं ब्रोकर वैध या अवैध रूप से उपभोक्ता तक बालू की आपूर्ति करता है. जेएसएमडीसी के एक अधिकारी ने बताया कि जो यूजर बने भी हैं, उसमें ज्यादातर ब्रोकर, बिल्डर या निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार ही हैं, जो एक साथ बल्क में बालू की बुकिंग करते हैं.

पिछले वर्ष हुई थी 86 लाख सीएफटी बालू की बिक्री

बताया गया कि ऑनलाइन पोर्टल और ऐप के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2022-23 में 86 लाख सीएफटी बालू की बुकिंग हुई थी. वहीं इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से लेकर सितंबर माह तक 40 लाख सीएफटी बालू की बुकिंग हुई है. जिसे जेएसएमडीसी द्वारा चालान के माध्यम से बेचा गया.

Also Read: MS Dhoni: 38 करोड़ टैक्स देनेवाले महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार दिये सिर्फ एक करोड़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola