Jharkhand News: विधायक इरफान अंसारी बोले- मैं CM हेमंत सोरेन के साथ, कैश कांड पर भी दिया बड़ा बयान

Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Nov 2022 2:21 PM

विज्ञापन

इरफान अंसारी

कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी ने राज्य में उत्पन्न सियासी संकट में हेमंत सरकार को साथ देने की बात कही है. उन्होंने प्रभात खबर से खास बातचीत करते हुए कहा कि जब जब हेमंत सरकार पर संकट आयी है तब मैं उनके साथ रहा हूं.

विज्ञापन

कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी ने राज्य में उत्पन्न सियासी संकट में हेमंत सरकार को साथ देने की बात कही है. उन्होंने प्रभात खबर से खास बातचीत करते हुए कहा कि जब जब हेमंत सरकार पर संकट आयी है तब मैं उनके साथ रहा हूं. इस बार भी मैं उनके साथ हूं. कुछ लोगों ने उनके साथ मेरे संबंध खराब करने की कोशिश की. आपको बता दें कि वे गुरुवार सुबह यूपीए विधायक दल की बैठक में भाग लेने सीएम आवास पहुंचे थे.

कैश कांड पर रखा अपना पक्ष

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कैशकांड मामले पर पक्ष रखते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश बताया. उन्होंने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता करना एक बात है लेकिन इस तरह बिना सबूत के प्राथमिकी दर्ज करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर हम एक हो जाये तो हमारे सामने कोई पार्टी नहीं टिकेगी.

लेकिन हमलोग अपने में ही एक दूसरे से लड़ रहे हैं. हमारी लड़ाई भाजपा से है लेकिन हमलोग आपस में ही लड़ रहे हैं. हम आपस में ही एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं, हमलोग साड़ी लेने के लिए कोलकाता गये थे. हमलोगों ने एक एक चीज का हिसाब आयकर विभाग को दिया है. लेकिन ये अफवाह फैला दिया गया कि हमलोग सरकार गिरा रहे थे. हमारे घर पुलिस जांच करने गयी थी. मेरे पिताजी ने सालों तक जनता की सेवा की लेकिन मेरे घर कभी पुलिस नहीं आयी.

कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं हुए थे शामिल

आपको बता दें वे कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे. जब इस बाबत उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा सस्पेंड होना एक बात है. हमलोगों को पार्टी की तरफ से कोई सूचना नहीं मिली तो हमलोग अपने क्षेत्र में थे. जब हमलोगों को यूपीए विधायक दल की होने वाली बैठक में शामिल होने को कहा गया तब हमलोग यहां पर उपस्थित हुए हैं.

रिपोर्ट- सुनील चौधरी, समीर रंजन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola