एशिया के पहले आदिवासी बिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का गुमला के इस गांव में हुआ था जन्म

एशिया के पहले आदिवासी बिशप तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन हो गया. एशिया के पहले आदिवासी बिशप बनने वाले टोप्पो वर्ष 2003 में कार्डिनल बने. 4 अक्टूबर को रांची जिले के मांडर स्थित एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.
Cardinal Telesphore P Toppo News|दक्षिणी छोटानागपुर चर्च के विकास में अहम योगदान देने वाले तेलेस्फोर पी टोप्पो एशिया के पहले आदिवासी बिशप थे. झारखंड की राजधानी रांची से सटे गुमला जिले के चैनपुर के सुदूरवर्ती गांव में जन्मे तेलेस्फोर पी टोप्पो को 21 अक्टूबर 2003 को कॉलेज ऑफ कार्डिनल में शामिल किया गया. कैथोलिक कलीसिया के इतने बड़े पद पर पहुंचने वाले वह एशिया के पहले आदिवासी बिशप थे. जनवरी, 2004 में दो साल के लिए उन्हें कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीसीबीआई) का अध्यक्ष चुना गया था. बेल्जियम के पुरोहित के जीवन से प्रेरित होकर उन्होंने संत अल्बर्ट सेमिनरी में दाखिला लिया था. संत जेवियर कॉलेज रांची से अंग्रेजी में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद रांची विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए की पढ़ाई की. फिर संत अल्बर्ट कॉलेज रांची में दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की. दर्शनशास्त्र की पढ़ाई करने के लिए उन्हें रोम के पोनटिफिकल अर्बन यूनिवर्सिटी भेजा गया.
स्विट्जरलैंड में तेलेस्फोर पी टोप्पो का पुरोहित के रूप में हुआ अभिषेक
स्विट्जरलैंड के बसेल में 8 मई 1969 को बिशप फ्रांसिस्कुस ने एक पुरोहित के रूप में तेलेस्फोर पी टोप्पो का अभिषेक किया. युवा पुरोहित के रूप में तेलेस्फोर पी टोप्पो भारत लौटे. यहां रांची से सटे तोरपा में संत जोसेफ स्कूल में पढ़ाने लगे. उन्हें स्कूल का कार्यवाहक प्राचार्य भी बना दिया गया. तेलेस्फोर पी टोप्पो ने 1976 में लीवंस बुलाहट केंद्र तोरपा की स्थापना की. वह इसके पहले रिसर्चर एंड डायरेक्टर बने. 8 जून 1978 को कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को दुमका का बिशप नियुक्त किया गया. बिशप बनने के बाद उन्होंने ‘प्रभु का मार्ग तैयार करो’ को अपना आदर्श वाक्य चुना.

2003 में कार्डिनल बने तेलेस्फोर पी टोप्पो
वर्ष 2003 में जब उन्हें कार्डिनल बनाया गया, तो उन्होंने रांची में एक महागिरजाघर की स्थापना का सपना देखा. बाद में उस सपने को पूरा भी किया. बता दें कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का जन्म गुमला जिले के चैनपुर के एक सुदूरवर्ती गांव झाड़गांव में 15 अक्टूबर 1935 को हुआ था. उनके पिता का नाम एंब्रोस टोप्पो और माता का नाम सोफिया खलखो था. एंब्रोस-सोफिया की 10 संतानें थीं. तेलेस्फोर पी टोप्पो इनमें आठवें नंबर पर थे. बुधवार (4 अक्टूबर) को उन्होंने राजधानी रांची के मांडर में स्थित लिवंस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. जैसे ही उनके निधन की खबर आयी, मसीही समाज में शोक की लहर दौड़ गई.
Also Read: कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन, मांडर के अस्पताल में ली अंतिम सांस, मसीही समाज में शोक की लहरप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




