Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में कहर बन कर टूट रहा कोरोना, एक दिन में मिले कोरोना के 2296 संक्रमित, एक दिन में सर्वाधिक 21 मौत

selective focus of scientist holding sample with coronavirus test lettering near test tubes isolated on white
राज्य में रविवार को 29402 लोगों के नये सैंपल लिये गये हैं और 36855 सैंपल की जांच हुई है. इस साल का यह सबसे अधिक जांच है. इसमें 6.22 प्रतिशत की दर से संक्रमित मिले हैं. हालांकि अभी 21411 सैंपल बैकलॉग में है. राज्य में अबतक 139384 संक्रमित मिले हैं और 124238 डिस्चार्ज हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस13933 हैं. रांची जिले में ही 6687 एक्टिव केस हैं.
Coronavirus Update In Jharkhand, Coronavirus In Jharkhand Today रांची : झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. राज्य में जहां 21 संक्रमितों की मौत हो गयी है वहीं 2296 नये संक्रमित मिले हैं. इसमें रांची से ही 1076 संक्रमित मिले हैं. जो अबतक का सबसे अधिक है. सितंबर 2020 में भी इतने संक्रमित एक साथ रांची में नहीं मिले थे. रांची में 14 मरीजों की मौत भी हो गयी है. वहीं पूर्वी सिंहभूम में चार, धनबाद, गोड्डा व पाकुड़ में एक-एक मरीज की मौत हो गयी है.
राज्य में रविवार को 29402 लोगों के नये सैंपल लिये गये हैं और 36855 सैंपल की जांच हुई है. इस साल का यह सबसे अधिक जांच है. इसमें 6.22 प्रतिशत की दर से संक्रमित मिले हैं. हालांकि अभी 21411 सैंपल बैकलॉग में है. राज्य में अबतक 139384 संक्रमित मिले हैं और 124238 डिस्चार्ज हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस13933 हैं. रांची जिले में ही 6687 एक्टिव केस हैं.
बोकारो से 57,चतरा से 10, देवघर से 64,धनबाद से 46,दुमका से 128, पूर्वी सिंहभूम से 362, गढ़वा से 20, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से 45, गुमला से 30,हजारीबाग से 66,जामताड़ा से 44, खूंटी से 26, कोडरमा से 70, लातेहार से 42, लोहरदगा से 25, पाकुड़ से 26, पलामू से तीन, रामगढ़ से 53, रांची से 1076, साहिबगंज से 55, सरायकेला से छह, सिमडेगा से 10, प सिंहभूम से 27 नये संक्रमित मिले हैं. राज्य में 635 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनमें रांची से 297 की रिपोर्ट नेगेटिव है.
Posted By – Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए