कोरोना के प्रकोप के बीच झारखंड के 34% किशोरों को अब तक नहीं लगा टीका, बूस्टर डोज लेने वालों संख्या भी कम
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Dec 2022 7:21 AM
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 दिसंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 15.94 लाख बच्चों (12 से 14 साल) के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था. इनमें से 67 फीसदी को पहला और 39 फीसदी को टीके का दूसरा डोज लगा है.
देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच राज्य के 33 फीसदी बच्चे और 34 फीसदी किशोर सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि इनको कोरोना वैक्सीन का पहला डोज भी नहीं लग पाया है. राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग के समक्ष अब यह भी एक चुनौती है कि बच्चों की वैक्सीन कोर्बीवैक्स का स्टॉक राज्य में नहीं है. ऐसे में बच्चों का टीकाकरण बंद है. इधर, बड़ों की वैक्सीन कोविशील्ड का स्टॉक भी खत्म हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 दिसंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 15.94 लाख बच्चों (12 से 14 साल) के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था. इनमें से 67 फीसदी को पहला और 39 फीसदी को टीके का दूसरा डोज लगा है. वहीं, 23.98 लाख किशोर (15 से 17 साल) को टीका देना है, लेकिन 66 फीसदी को पहला व 45 फीसदी को दूसरा डोज दिया गया है. हालांकि, राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से कोराेना के बढ़ते मामले का हवाला देते हुए कोर्बीवैक्स और कोविशील्ड का डोज उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.
राज्य में 18 प्लस के 2,10,46,083 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया था. पहले डोड़ के मामले में यह लक्ष्य 100 फीसदी हासिल कर लिया गया है. जबकि 1,60,36,483 लोगों को ही टीका का दूसरा डोज दिया गया है, यह लक्ष्य का 76 फीसदी है. इधर, कुल लक्ष्य के 19,51,149 (9.5 %) लोगों ने ही बूस्टर डोज लिया है. यानी 80.5 फीसदी लोगों ने अब तक टीके का तीसरा डोज नहीं लिया है.
विश्व में कोरोना के बढ़ते मामले और देश में ओमिक्रोन के नये वैरिएंट बीएफ-7 की आशंका को देखते हुए लोग अब सदर अस्पताल और रिम्स में टीका लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन टीका की उपलब्धता नहीं होने के कारण लौटना पड़ रहा है. राज्य के टीका केंद्रों में कोविशील्ड और कोर्बीवैक्स का टीका नहीं है, जिससे सिर्फ को-वैक्सीन का टीका ही लग रहा है. रांची जिला में शहरी क्षेत्र में को-वैक्सीन और ग्रामीण क्षेत्र में किशोरों का टीका मिल रहा है.
सरकार के संज्ञान में है कोरोना का मामला
कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि यह झारखंड सरकार के संज्ञान में है. परिस्थिति को देखकर बहुत जल्द सबको अवगत करायेंगे. उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है. गुरुवार को सीएम मास्क पहन कर विधानसभा पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










