ePaper

झारखंड: पलामू में इप्टा का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन कल से, रांची से 10 लोगों की टीम जाएगी मेदिनीनगर

Updated at : 16 Mar 2023 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: पलामू में इप्टा का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन कल से, रांची से 10 लोगों की टीम जाएगी मेदिनीनगर

रांची जिला इप्टा के अध्यक्ष पंकज मित्रा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए झारखंड इप्टा ने जन आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन झारखंड के वीर सपूत शहीद नीलांबर-पीतांबर की धरती पर करने जा रहा है.

विज्ञापन

रांची: इप्टा का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन पलामू के मेदिनीनगर में 17 मार्च से 19 मार्च 2023 तक होने जा रहा है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसमें झारखंड और दूसरे राज्यों से भी इप्टा से जुड़े हुए कलाकार, साहित्यकार व बुद्धिजीवी पहुंच रहे हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रांची इप्टा से भी दस लोगों की टीम 17 मार्च को रांची से मेदिनीनगर के लिए रवाना होगी. इसकी जानकारी रांची जिला इप्टा के अध्यक्ष पंकज मित्रा ने दी.

बॉलीवुड के कलाकार करेंगे शिरकत

रांची जिला इप्टा के अध्यक्ष पंकज मित्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए झारखंड इप्टा ने जन आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन झारखंड के वीर सपूत शहीद नीलांबर-पीतांबर की धरती पर करने जा रहा है. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से जुड़े हुए भी कलाकार आएंगे और चर्चित लोक गायिका नेहा सिंह राठौर, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, अंतराष्ट्रीय सूफी गायक मीर मुख्तयार अली, तनवीर अख्तर, निर्देशक अमिताभ पांडे मुख्य रूप से शामिल होंगे.

Also Read: झारखंड: 20 साल से पेयजल के लिए तरस रहे स्कूली बच्चे, जान जोखिम में डालकर कुएं या तालाब से लाते हैं पानी

देशभर के कलाकार, बुद्धिजीवी व साहित्यकार होंगे शामिल

झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्यामल मलिक ने बताया कि लंबे समय के बाद इप्टा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा ह. इसमें लोक गायिका, लोक न‌त्य, नाटक, साहित्य पर चर्चाएं सहित कई कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में झारखंड सहित बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से कलाकार, बुद्धिजीवी, साहित्यकार मौजूद रहेंगे. भाकपा के राज्य सभा सांसद विनोय विश्वम भी शामिल होंगे. रांची से जाने वाली टीम में मुख्य रूप से अध्यक्ष पंकज मित्रा, कार्यकारी अध्यक्ष श्यामल मलिक, सचिव सुमेधा मलिक, प्रसिद्ध चित्रकार प्रवीण करमाकर, रंगकर्मी ऋषिकेश लाल, परवेज कुरेशी, हिमांशु बॉस, श्यामल सोंटा सहित लोग शामिल हैं. प्रेस वार्ता में अध्यक्ष पंकज मित्रा, श्यामल मलिक, सैयद मोहम्मद इशराफिल व अजय सिंह उपस्थित थे.

Also Read: गढ़वा: 20661 ग्रीन राशन कार्डधारियों को 7 माह से नहीं मिला एक छटांक अनाज, ये है वजह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola