Live Updates

India Vs New Zealand T20 Live : भारत- न्यूजीलैंड मैच को लेकर दोनों टीमें पहुंचीं स्टेडियम, दर्शकों में उत्साह

Updated:
विज्ञापन

India Vs New Zealand 2nd T20I Live, रांची न्यूज : भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर न्यूजीलैंड व इंडिया की टीम रांची के जेएससीए स्टेडियम पहुंच गयी है. मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के बाद पहुंची टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के बाद टीम इंडिया भी स्टेडियम पहुंच गयी है. टीम इंडिया का प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. स्टेडियम के बाहर सचिन तेंदुलकर का फैन सुधीर भी पहुंचा.

India Vs New Zealand T20 Live : भारत- न्यूजीलैंड मैच को लेकर दोनों टीमें पहुंचीं स्टेडियम, दर्शकों में उत्साह

स्टेडियम पहुंची न्यूजीलैंड की टीम

भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम पहुंच गयी है. इस दौरान दर्शकों ने क्रिकेटरों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

India Vs New Zealand T20 Live : भारत- न्यूजीलैंड मैच को लेकर दोनों टीमें पहुंचीं स्टेडियम, दर्शकों में उत्साह

धोनी का क्रेज 

जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के बाहर का नजारा देखते ही बन रहा है. भारत-न्यूजीलैंड का मैच तो शाम 7 बजे से शुरू होगा, लेकिन इससे पहले स्टेडियम के बाहर दर्शकों में काफी उत्साह दिख रहा है. कई युवा धोनी की जर्सी पहने दिख रहे हैं.

India Vs New Zealand T20 Live : भारत- न्यूजीलैंड मैच को लेकर दोनों टीमें पहुंचीं स्टेडियम, दर्शकों में उत्साह

स्कूल खोलो, तब खेलो 

भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर जहां दर्शकों में उत्साह है, वहीं स्टेडियम से बाहर एक महिला हाथों में तख्ती लिए बैठी है, जिसमें लिखा है कि स्कूल खोलो, तब खेलो.

India Vs New Zealand T20 Live : भारत- न्यूजीलैंड मैच को लेकर दोनों टीमें पहुंचीं स्टेडियम, दर्शकों में उत्साह

ओस गिरने की संभावना

भारत-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को होनेवाले मैच पर मौसम का आंशिक असर पड़ सकता है. शुक्रवार की शाम सात बजे से ओस गिरने की संभावना है. ऐसी स्थिति में टॉस जीतनेवाली टीम पहले फील्डिंग करने का प्रयास करेगी. हालांकि, शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहेगा. वहीं, रात में नौ बजे के बाद हल्के बादल छाये रहने की संभावना है.

दिखेगी झारखंड की झलक

क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में झारखंड की झलक दिखेगी. कैंदू पत्ते से बने स्पेशल कैप पहने दिखेंगे दर्शक.

India Vs New Zealand T20 Live : भारत- न्यूजीलैंड मैच को लेकर दोनों टीमें पहुंचीं स्टेडियम, दर्शकों में उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola