Dumka Gas Tanker Blast: रिम्स के डॉक्टरों की टीम ने घायलों के इलाज का लिया जायजा, खतरे से बाहर बताया

Published by :Guru Swarup Mishra
Published at :30 Oct 2022 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Dumka Gas Tanker Blast: रिम्स के डॉक्टरों की टीम ने घायलों के इलाज का लिया जायजा, खतरे से बाहर बताया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया था कि रांची रिम्स से चिकित्सकों की टीम दुमका जाएगी और अग्निकांड के पीड़ित मरीजों के इलाज का जायजा लेगी. दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ैत गांव में चार दिन पूर्व एक गैस टैंकर विस्फोट में आसपास के कई ग्रामीण घायल हुए थे.

विज्ञापन

Dumka gas tanker blast: दुमका में गैस टैंकर विस्फोट में घायल मरीजों के इलाज का जायजा लेने आज रविवार को रांची से डॉक्टरों की एक टीम फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची और मरीजों को जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने चल रहे इलाज को संतोषप्रद बताया और कहा कि मरीज खतरे से बाहर हैं. आपको बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया था कि रांची रिम्स से चिकित्सकों की टीम दुमका जाएगी और अग्निकांड के पीड़ित मरीजों के इलाज का जायजा लेगी.

क्या है पूरा मामला

दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ैत गांव में चार दिन पूर्व एक गैस टैंकर विस्फोट में आसपास के कई ग्रामीण घायल हुए थे. आग से झुलसे सभी लोगों को स्थानीय सरैयाहाट के सीएचसी और अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. वहां से तीन को दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है, लेकिन अचानक कल शनिवार की रात इस अग्निकांड के 17 मरीज स्थानीय अस्पताल में इलाज कराकर अपने घर भी लौट गए थे. वे यह कहते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आ गए कि घाव (जख्म) में काफी जलन हो रही है. जानकारी मिलते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए यह ट्वीट किया कि रांची रिम्स से चिकित्सकों की टीम दुमका जाएगी और अग्निकांड के पीड़ित मरीजों के इलाज का जायजा लेगी.

Also Read: Chhath Puja 2022: झारखंड में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, देखिए छठ घाटों पर महापर्व छठ की छटा

रिम्स के चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच की

आज रिम्स के तीन डॉक्टर हेलीकॉप्टर से दुमका पहुंचे और वहां से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल आकर जले हुए मरीजों के चल रहे इलाज का जायजा लिया. इन्होंने अपने स्तर से बारी-बारी से मरीजों की जांच की. इस टीम में सर्जन डॉ गौरव, क्रिटिकल केयर के डॉ वरुण और प्लास्टिक सर्जन डॉ विक्रांत रंजन मौजूद थे.

Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सपरिवार पहुंचे हटनिया तालाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद

क्या कहना है रिम्स चिकित्सकों का

मरीजों का निरीक्षण करने के बाद रिम्स के तीनों चिकित्सक डॉ कुमार गौरव , डॉ वरुण और डॉ विक्रांत रंजन ने अब तक चले इलाज को संतोषप्रद बताया. उन्होंने कहा कि इन्हें जो भी दवा दी गई या जिस तरह से यहां इलाज किया गया वह सटीक है.उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन 20 मरीजों में 4 ऐसे मरीज हैं जिन्हें हम लोग रांची के लिए रेफर कर रहे हैं ताकि उन्हें और बेहतर इलाज मिल सके.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola