ePaper
Live Updates

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: आज झारखंड में 70 की हुई कोरोना वायरस जांच, 69 पाए गए निगेटिव, 1 की रिपोर्ट आनी बाकी

Updated at : 01 Apr 2020 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: आज झारखंड में 70 की हुई कोरोना वायरस जांच, 69 पाए गए निगेटिव, 1 की रिपोर्ट आनी बाकी

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: coronavirus positive case in ranchi alerts police and administration of jharkhand रांची : झारखंड में एक विदेशी महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की मुहिम शुरू हो गयी है. राजधानी रांची में बुधवार (1 अप्रैल, 2020) को कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी गयी. गहन जांच शुरू हो गयी है. यहां तक कि प्रेस के वाहनों को भी रोका जा रहा है. पुलिस की टीम घूम-घूम कर घोषणा कर रही है कि लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें. अत्यावश्यक सामानों को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रखें. जब तक बहुत जरूरी न हो, कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकले. कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास कड़ी पूछताछ के बाद ही लोगों को लालपुर की ओर जाने दिया जा रहा है. ‘प्रभात खबर’ भी सभी लोगों से अपील करता है कि बिना वजह घरों से बाहर न निकलें. कोरोना वायरस को हराने के लिए आम लोगों का घर में रहना जरूरी है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:49 PM. 1 Apr 2011:49 PM. 1 Apr

झारखंड में 70 की हुई कोरोना वायरस जांच, 69 पाए गए निगेटिव, 1 की रिपोर्ट आनी बाकी

झारखंड में आज 70 लोगों की कोरोना वायरस की जांच हुई जिसमें से 69 निगेटिव पाए गए, और फिलहाल एक की रिपोर्ट आनी बाकी है.

11:49 PM. 1 Apr 2011:49 PM. 1 Apr

महिला के 35 साथियों को पहचान करके रिम्स ले गई पुलिस

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में राज्य की पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से राज्य में हड़कंप मच गई है. इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और राज्य में भी पुलिस की गश्ति सख्त कर दी गई है. खबर है कि इलाके के उन सभी लोगों को पहचान करके रिम्स भेजा गया, जो पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव युवती के संपर्क में आए थे. ऐसे 35 महिलाओं और पुरुषों को रिम्स भेजा गया जो युवती से संपर्क में आए थे.

11:49 PM. 1 Apr 2011:49 PM. 1 Apr

बिरसा मुंडा जेल पार्क में पाए गए 3 संदिग्ध

बिरसा मुंडा जेल पार्क में पाए गए 3 संदिग्ध को देख कर बस्ती के लोग निकले है. वैसे फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है.

11:49 PM. 1 Apr 2011:49 PM. 1 Apr

हिंदपीढ़ी में कल से एक सौ टीम करेगी लोगों की स्क्रीनिंग

हिंदपीढ़ी इलाके में कल से सौ लोगों की टीम कोरोना वायरस को लेकर वहां के लोगों की स्क्रीनिंग करेगी.

8:06 PM. 1 Apr 208:06 PM. 1 Apr

हिंदपीढ़ी से आए लोगों को कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया 

हिंदपीढ़ी से आए लोगों को स्क्रीनिंग और सैंपल लेकर खेल गांव जांच के लिए भेजा गया है, आपको बता दें कि कल ही इस इलाके से पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था.

10:44 PM. 1 Apr 2010:44 PM. 1 Apr

 सीएम हेमंत सोरेन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे लोगों को किया नमन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को उन चिकित्सकों, पुलिस कर्मियों और सरकारी अधिकारियों को नमन किया जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां कहा, मैं उन्हें, धन्यवाद देता हूं. उन लोगों को जो कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में अपनी महती भूमिका निभा रहें हैं. चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं वैसे सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी जो संकट की इस घड़ी में अपनी सेवा दे रहें हैं। उन सभी को धन्यवाद. उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी होती है. सोरेन ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है, हम जनता के सेवक पूरे समर्पण भाव से काम करते हुए सवा तीन करोड़ लोगों को सुरक्षित रखेंगे और खुद भी सुरक्षित रहेंगे, ताकि अपना देश व प्रदेश भी सुरक्षित रहे. उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम कैसे राज्य की ग्रामीण व शहरी जनता को सुविधा उपलब्ध करा सकें. इस आपदा के समय हमें मिलकर जनसेवा व जनसुरक्षा को प्राथमिकता देना है.

6:36 PM. 1 Apr 206:36 PM. 1 Apr

मंत्री हाजी हुसैन के बेटे को प्रशासन ने भेजा आइसोलेशन वार्ड

मंत्री हाजी हुसैन के अंसारी के बेटे को प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड भेज दिया है. उनका कनेक्शन तबलिगी मरकज से जुड़ा है. जबकि मंत्री मंत्री हाजी हुसैन को भी होम क्वारंटाइन में रखा गया है.

6:36 PM. 1 Apr 206:36 PM. 1 Apr

झारखंड के नए मुख्य सचिव बने सुखदेव सिंह 

सुखदेव सिंह झारखंड के नए सचिव के तौर पर अपना पद भर ग्रहण कर लिया है, वो पूर्व मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी की जगह लेंगे.

3:19 PM. 1 Apr 203:19 PM. 1 Apr

हिंदपीढ़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया घरों का निरीक्षण

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: आज झारखंड में 70 की हुई कोरोना वायरस जांच, 69 पाए गए निगेटिव, 1 की रिपोर्ट आनी बाकी

रांची जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के घरों का निरीक्षण किया.

1:35 PM. 1 Apr 201:35 PM. 1 Apr

गोविंदपुर से 10 इंडोनेशियाई मुस्लिम नागरिकों के पासपोर्ट जब्त

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी मस्जिद में रुके 10 इंडोनेशियाई मुस्लिम नागरिकों को पुलिस जांच के लिए ले गयी. सभी को क्वारेंटाइन कर दिया गया है. सभी के पासपोर्ट जब्त कर लिये गये हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

1:35 PM. 1 Apr 201:35 PM. 1 Apr

गढ़वा के क्वारेंटाइन सेंटर से 6 मरीज गायब

गढ़वा जिला के बंशीधरनगर के चित्तविश्राम पंचायत में बने क्वारेंटाइन सेंटर में सुबह छापामारी के वक्त 6 मरीज गायब थे. राज्य के बाहर बाहर से आनेवाले सभी लोगों को यहां रखा गया था. प्रशासन के हाथ-पांव फूले.

1:35 PM. 1 Apr 201:35 PM. 1 Apr

मिथिलेश ठाकुर ने दाल-भात केंद्र शुरू करवाया

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: आज झारखंड में 70 की हुई कोरोना वायरस जांच, 69 पाए गए निगेटिव, 1 की रिपोर्ट आनी बाकी

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मझिआंव मोड़ पर दाल-भात केंद्र का संचालन शुरू करवाया. चलंत वाहन से घर-घर भोजन पहुंचाने की भी व्यवस्था की गयी है. इसके साथ ही गढ़वा शहर को सैनीटाइज भी कराया गया.

1:35 PM. 1 Apr 201:35 PM. 1 Apr

डोरंडा में पुलिस दिखा रही सख्ती

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: आज झारखंड में 70 की हुई कोरोना वायरस जांच, 69 पाए गए निगेटिव, 1 की रिपोर्ट आनी बाकी

डोरंडा थाना क्षेत्र में लॉडाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है. सभी चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात एवं लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकले की हिदायत दी जा रही है.

1:35 PM. 1 Apr 201:35 PM. 1 Apr

अब तो राजधानी की गलियों को भी किया जाने लगा ब्लॉक

रांची में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कोकर की सभी गलियों को भी लोग ब्लॉक कर रहे हैं. अपर बाजार की लगभग गलियों को ब्लॉक कर दिया गया है.

1:35 PM. 1 Apr 201:35 PM. 1 Apr

ओरमांझी में भी सक्रिय हुई पुलिस

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: आज झारखंड में 70 की हुई कोरोना वायरस जांच, 69 पाए गए निगेटिव, 1 की रिपोर्ट आनी बाकी

झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला मरीज मिलते ही ओरमांझी पुलिस सक्रिय हुई. बुधवार को थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने सर्च अभियान चलाया.

1:35 PM. 1 Apr 201:35 PM. 1 Apr

लॉकडाउन की वजह से पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाया

लॉकडाउन की वजह से पिता के अंतिम संस्कार में शामिल न हो सका इकलौता बेटा अशोक कुमार महतो. गोमिया प्रखंड के बड़की चिंदरी पंचायत के चैलियाटांड़ के निवासी चेतलाल महतो (50) के पुत्र अशोक मुंबई में रहते हैं.

1:35 PM. 1 Apr 201:35 PM. 1 Apr

तमाड़ और रांची के बाद अब चंद्रपुरा की मस्जिद में मिले 14 बाहरी लोग!

झारखंड की राजधानी रांची और तमाड़ की मस्जिदों से पकड़े गये 35 बाहरी लोगों के बाद अब बोकारो जिला के चंद्रपुरा स्थित पिपराडीह मस्जिद में 14 बाहरी लोगों के ठहरे होने की सूचना है. चंद्रपुरा प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. सभी 14 लोगों को मस्जिद में ही रखा गया है.

1:35 PM. 1 Apr 201:35 PM. 1 Apr

होटवार में लोगों ने अपने क्षेत्र की घेराबंदी की

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: आज झारखंड में 70 की हुई कोरोना वायरस जांच, 69 पाए गए निगेटिव, 1 की रिपोर्ट आनी बाकी

झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला का पता चलने के बाद पूरे राज्य में लोग दहशत में हैं. रांची के होटवार में भी लोग डर गये हैं. इसलिए अपने इलाके की घेराबंदी कर रहे हैं, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति उनके गांव में न घुस पाये.

8:04 AM. 1 Apr 208:04 AM. 1 Apr

रातू में बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के वाहन जब्त

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: आज झारखंड में 70 की हुई कोरोना वायरस जांच, 69 पाए गए निगेटिव, 1 की रिपोर्ट आनी बाकी

रांची के हिंदपीढ़ी स्थित मस्जिद से पकड़े गये 24 मुस्लिम धर्म प्रचारकों में एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद रातू पुलिस लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करा रही है. काठीटांड़ चौक सहित अन्य चौक-चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकल रहे लोगों के वाहन को पुलिस ने जब्त करना शुरू कर दिया है.

7:51 AM. 1 Apr 207:51 AM. 1 Apr

रांची : झारखंड में एक विदेशी महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की मुहिम शुरू हो गयी है. राजधानी रांची में बुधवार (1 अप्रैल, 2020) को कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी गयी. गहन जांच शुरू हो गयी है. यहां तक कि प्रेस के वाहनों को भी रोका जा रहा है. पुलिस की टीम घूम-घूम कर घोषणा कर रही है कि लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें. अत्यावश्यक सामानों को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रखें. जब तक बहुत जरूरी न हो, कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकले. कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास कड़ी पूछताछ के बाद ही लोगों को लालपुर की ओर जाने दिया जा रहा है. ‘प्रभात खबर’ भी सभी लोगों से अपील करता है कि बिना वजह घरों से बाहर न निकलें. कोरोना वायरस को हराने के लिए आम लोगों का घर में रहना जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola