ePaper

Coronavirus In Jharkhand : देश के किसी भी हिस्से से आ रहे हैं झारखंड, तो रजिस्ट्रेशन कराना है जरूरी, परिवहन विभाग ने जारी किया नया आदेश

Updated at : 10 Jun 2021 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : देश के किसी भी हिस्से से आ रहे हैं झारखंड, तो रजिस्ट्रेशन कराना है जरूरी, परिवहन विभाग ने जारी किया नया आदेश

Coronavirus In Jharkhand, रांची न्यूज : हवाई, रेल या सड़क मार्ग से अगर आप झारखंड आ रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. jharkhandtravel.nic.in पर आप रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. यह रजिस्ट्रेशन यात्रा के लिए प्रस्थान करने से पूर्व करना होगा. झारखंड में प्रवेश करने के बाद अगर आप निबंधन कराते हैं, तो वह मान्य नहीं होगा.

बाहर से आनेवाले लोगों को पहले की तरह सात दिनों तक होम कोरेंटिन में रहना होगा. केंद्र सरकार, दूसरी राज्य सरकार, खनन, निर्माण, औद्योगिक, कृषि, स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े लोगों के अलावा 72 घंटे के अंदर राज्य से लौट जानेवाले लोगों को होम कोरेंटिन के नियम से पहले की तरह छूट दी गयी है. बुधवार को परिवहन विभाग ने नया आदेश जारी किया.

Also Read: Vat Savitri Vrat 2021 : झारखंड के चतरा में वट सावित्री पूजा के दौरान मधुमख्खियों का हमला, आधा दर्जन लोग घायल, पढ़िए क्या है पूरा मामला

इसके तहत निजी और व्यावसायिक निबंधित वाहनों को ई-पास रहने पर ही झारखंड में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. झारखंड के अंदर व्यावसायिक वाहन से यात्रा करने पर ई-पास की जरूरत नहीं होगी. निजी वाहन से एक जिला से दूसरे जिला जाना चाहते हैं, तो ई-पास लेना होगा. केंद्र के अलावा झारखंड व अन्य राज्य सरकारों के वाहनों को ई-पास से छूट रहेगी.

Also Read: Vat Savitri Vrat 2021 : कोरोना पर भारी वट सावित्री पूजा का उत्साह, झारखंड में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे ऐसे की पूजा, देखिए PICS

राज्य से होकर गुजरनेवाले वाहनों को ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी. राज्य में बसों का परिचालन 16 जून की सुबह छह बजे तक प्रतिबंधित है. हालांकि, औद्योगिक व खनन प्रतिष्ठान जिला प्रशासन से अनुमति लेकर अपने कर्मियों को बस से ले जा सकेंगे.

Also Read: Jharkhand Crime News : जेल से लौटे शराबी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर माता-पिता को मार डाला, गिरफ्तारी में जुटी खूंटी पुलिस

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola