ePaper

मां दुर्गा की आराधना में लीन सीएम हेमंत सोरेन, राज्यवासियों की खुशहाली की मांगी दुआ, देखें Pics

Updated at : 25 Oct 2020 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
मां दुर्गा की आराधना में लीन सीएम हेमंत सोरेन, राज्यवासियों की खुशहाली की मांगी दुआ, देखें Pics

Durga Puja 2020, Ranchi news : शारदीय नवरात्र के 9वें दिन महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में अपने परिवार संग पूजा अर्चना किये. इस अवसर पर कुमारी कन्याओं को जहां भी भोजन करायें, वहीं मां दुर्गा से झारखंडवासियों की खुशहाली की कामना भी किये. दूसरी ओर, चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. हवन के बाद कलश को विसर्जित किया.

विज्ञापन

Durga Puja 2020, Ranchi news : रांची : शारदीय नवरात्र के 9वें दिन महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में अपने परिवार संग पूजा अर्चना किये. इस अवसर पर कुमारी कन्याओं को जहां भी भोजन करायें, वहीं मां दुर्गा से झारखंडवासियों की खुशहाली की कामना भी किये. दूसरी ओर, चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. हवन के बाद कलश को विसर्जित किया.

undefined

रविवार को महानवमी के दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी संग मां दुर्गा की आराधना किये. इस अवसर पर कुमारी कन्याओं को भोजन कराते हुए मां दुर्गा से सभी के लिए खुशहाली का आशीर्वाद मांगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आशा जतायी कि मां दुर्गा कोरोना की इस संकट को हर लेगी और राज्यवासियों को खुशहाल रखेगी. इस मौके पर राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी उपस्थित थे.

undefined

सीएम श्री सोरेन ने दशहरा पर्व के अवसर पर राज्य की सुख, समृद्धि, शांति और समग्र विकास की कामना की. उन्होंने कहा कि हम सभी इस मौके पर समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लें.

undefined
इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शारदीय नवरात्र के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा हुई. इस मौके पर चतरा स्थित इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर में रविवार को भी भक्तों की भीड़ रही. सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लाइन लगी रही. लोग सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन करते हुए माता का दर्शन किये. नवरात्र के दौरान माता की साधना करने वाले भक्तों ने सुबह हवन कर पूर्णाहुति की. मंदिर में दिनभर भक्तों का आना- जाना लगा रहा. कई क्षेत्रों से लोग पूजा करने आये. इस दौरान मंदिर परिसर जयकारे से गूंजता रहा. इधर, पूजा पंडालों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola