झारखंड के चिरूडीह हत्याकांड मामले में फैसला आज, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व उनकी पत्नी समेत तीन हैं आरोपी

Jharkhand News: आंदोलन के दौरान गिरफ्तार पूर्व विधायक निर्मला देवी को छुड़ाने के लिए भीड़ ने हमला कर उन्हें छुड़ा लिया था. इस दौरान पुलिस को अपने बचाव में गोली चलानी पड़ी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी.
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित चिरूडीह हत्याकांड से जुड़े मामले में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में आज मंगलवार को फैसला आयेगा. इस मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक व उनकी पत्नी निर्मला देवी तथा पुत्र अंकित कुमार आरोपी हैं. ये मामला कांड संख्या 228/16 से जुड़ा है.
चिरूडीह खनन को लेकर किया था कफन सत्याग्रह
हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित चिरूडीह हत्याकांड से जुड़े मामले में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत आज फैसला सुनायेगी. इस मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक व उनकी पत्नी निर्मला देवी एवं पुत्र अंकित कुमार आरोपी हैं. इस मामले में अभियोजन की ओर से एपीपी परमानंद यादव पैरवी कर रहे हैं. मामला चिरूडीह खनन को लेकर कफन सत्याग्रह का है.
Also Read: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, झारखंड सरकार देगी 1 लाख लोगों को ट्रेनिंग, लगाएगी रोजगार मेला
चार लोगों की हुई थी मौत
आंदोलन के दौरान गिरफ्तार पूर्व विधायक निर्मला देवी को छुड़ाने के लिए भीड़ ने हमला कर उन्हें छुड़ा लिया था. इस दौरान पुलिस को अपने बचाव में गोली चलानी पड़ी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी. इसी मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी, पुत्र अंकित कुमार सहित सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया था.
Also Read: झारखंड में कलियुगी पिता ने अपने जिगर के टुकड़े को बालू में दफनाया, मां ने लाडले को ऐसे दिया नया जीवन
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










