झारखंड में नवरात्र की खुशियों के बीच अपराधियों का तांडव, बस को किया आग के हवाले, एक शख्स जिंदा जला

नामकुम (राजेश कुमार) : नवरात्र में मां दुर्गा की चारों तरफ आराधना की जा रही है. लोग मां की भक्ति में लीन हैं. इस बीच झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार की रात एक बस को फूंक दिया. इससे उसमें सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

दशहरा में मां दुर्गा की आराधना को लेकर झारखंड भक्ति में लीन है. सुख-समृद्धि की कामना लोग मां से कर रहे हैं. इस बीच एक खबर ने दिल दहला दिया है. झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम रेलवे स्टेशन पुल के समीप राधाकृष्ण मंदिर के निकट स्थित नदी के पास रात में खड़ी एक बस में अपराधियों ने आग लगा दी. इससे उसमें सो रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी.
आज सोमवार सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो नामकुम पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन कर रही है. घटना स्थल पर नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार दल-बल के साथ मामले की जांच में जुटे हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए