झारखंड में गुरुवार को 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक, रिम्स के कोविड-19 वार्ड से मिलेगी छुट्टी

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :07 May 2020 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में गुरुवार को 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक, रिम्स के कोविड-19 वार्ड से मिलेगी छुट्टी

गुरुवार को रांची के रिम्स स्थित कोविड-19 अस्पताल से कोरोना के नौ मरीज ठीक हो कर निकले हैं. इन सभी की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आयी है. इस खबर से जिला प्रशासन सहित उन मरीजों के परिवार वालों में खुशी है साथ ही सभी ने एक स्वर में ठीक होकर निकले मरीजों के लिए कहा, 'आप हैं विजेता'. रिम्स रांची में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ नौ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

विज्ञापन

रांची : गुरुवार को रांची के रिम्स स्थित कोविड-19 अस्पताल से कोरोना के नौ मरीज ठीक हो कर निकले हैं. इन सभी की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आयी है. इस खबर से जिला प्रशासन सहित उन मरीजों के परिवार वालों में खुशी है साथ ही सभी ने एक स्वर में ठीक होकर निकले मरीजों के लिए कहा, ‘आप हैं विजेता’. रिम्स रांची में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ नौ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

Also Read: कोविड-19 को लेकर रांची डीसी ने की बैठक, हिंदपीढ़ी में नये मजिस्ट्रेट तैनात, कंटेनमेंट जोन में कोई भी पास वैध नहीं

गुरुवार को कोरोना ड्यूटी पर लगे जिला प्रशासन एवं रिम्स कर्मियों के चेहरे पर अचानक मुस्कान की लकीरें देखने को मिली, जब रिम्स से यह खबर आयी कि एक साथ नौ मरीजों की कोविड-19 सैंपल रिपोर्ट लगातार निगेटिव आयी है और ये सभी नौ संक्रमित कोरोना मुक्त घोषित किये जाते हैं.

रिम्स के कोरोना वार्ड में तैनात डॉक्टरों की टीम ने यह खबर सुनी तो वो खुशी से फूले नहीं समाए. उन्होंने कहा कि जब भी कोई मरीज यहां से ठीक होकर निकलता है तो यह हमारे लिए किसी जीत से कम नहीं होती है. यह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जीत की तरफ बढ़ रहे हमारे कदमों का एक नमूना है. हम जल्द ही पूरी रांची से कोरोना को खत्म कर देंगे.

Also Read: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक, रिम्स में भरती,एंजियोप्लास्टी हुई, हेमंत, रघुवर ने जाना हाल

उपायुक्त, रांची राय महिमापत रे ने कहा, ‘यह हमारे जिला के लिए एक अच्छी एवं पॉजिटिव खबर है. हम उस दौर में हैं जहां ‘निगेटिव’ होना खुशी की बात हो गयी है लेकिन जल्द ही हम सभी कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में जीत हासिल करेंगे और पूरे जिला भर को इससे मुक्त कर पॉजिटिव डायरेक्शन में आगे बढ़ेंगे.’

उपायुक्त ने कहा कि मेरा सभी रांचीवासियों से अपील है कि कोरोना से बचें, दूसरों को भी बचाएं, सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें लेकिन दिलों में दूरियां न बने, इस बात का हमेशा ध्यान रखें. साथ ही, ठीक होकर लौटने वाले मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का सामाजिक दुर्व्यवहार न पनपे इसके लिए खुद और दूसरों को भी जागरूक करें.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola