गुरुवार को झारखंड से 22 नये कोरोना पॉजिटिव मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 203 हुई

Author : AmleshNandan Sinha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 May 2020 11:15 PM

विज्ञापन

झारखंड से गुरुवार 14 मई को 22 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. इन नये मामलों के साथ राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 203 हो गयी है. सामने आये नये मामलों में सात पलामू से हैं, जबकि जमशेदपुर और कोडरमा से एक-एक मामले हैं. हजारीबाग से आठ नये मामले सामने आये, जबकि राजधानी रांची से पांच नये मामलों की पुष्टि हुई है. एक नया मामला सामने आने से कोडरमा में संक्रमितों की संख्या पांच हो गयी है. वहीं, सात नये मामले सामने आने के बाद पलामू में एक्टिव मामलों की संख्या 12 हो गयी है. जमशेदपुर में एक नया मामले सामने आने से एक्टिव मामले तीन हो गये हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड से गुरुवार 14 मई को 22 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. इन नये मामलों के साथ राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 197 हो गयी है. सामने आये नये मामलों में सात पलामू से हैं, जबकि जमशेदपुर और कोडरमा से एक-एक मामले हैं. देर शाम हजारीबाग से आठ नये मामले सामने आये, जबकि राजधानी रांची से पांच नये मामलों की पुष्टि हुई है. एक नया मामला सामने आने से कोडरमा में संक्रमितों की संख्या पांच हो गयी है. वहीं, सात नये मामले सामने आने के बाद पलामू में एक्टिव मामलों की संख्या 12 हो गयी है. जमशेदपुर में एक नया मामले सामने आने से एक्टिव मामले तीन हो गये हैं.

Also Read: लाॅकडाउन के बाद : झारखंड में एक जून से शुरू होंगे स्कूल, एक साथ सभी बच्चे नहीं आयेंगे

हजारीबाग की बात करें तो यहां एक्टिव मामलों की संख्या 15 हो गयी है. राजधानी रांची में आज मिले पांच नये मामलों के साथ एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है. अबतक अकेले राजधानी रांची से 102 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, राज्य में दूसरे नंबर पर गढ़वा जिला है जहां से 23 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं.

बुधवार को झारखंड में आठ नये मामलों की पुष्ट हुई थी. राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच अच्छी खबर यह है कि 87 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है. ठीक हुए मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है. बुधवार को रिम्स से आठ लोगों को छुट्टी दी गयी है. इसमें एक महिला नवजात के साथ स्वस्थ हुई है.

Also Read: बेंगलुरू-सूरत में प्रवासियों से हो रही वसूली, आत्महत्या की बात करने लगे हैं परेशान मजदूर

बुधवार को सामने आये आठ नये मामलों में रांची से दो, कोडरमा से दो और गिरिडीह से चार मामले शामिल थे. रांची से 2 नये मामले में एक हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से और दूसरा मांडर से था. मांडर से कोरोना संक्रमित एक प्रसूती महिला है, जिसका प्रसव सोमवार को हुआ था. इधर, बुधवार को 680 लोगों के सैंपल की जांच हुई, जिसमें 676 लोग निगेटिव पाये गये.

चंदवारा के कांको का रहने वाला है कोडरमा से मिला कोरोना पॉजिटिव

कोडरमा में कोरोना पॉजिटिव मिला व्यक्ति चंदवारा प्रखंड के कांको का रहने वाला है. वह गत दिनों कोलकाता से लौटा था. इसके बाद अपने घर गया था. बीते दस मई को उसका सैंपल सदर अस्पताल में लेते हुए उसे आइसोलेट किया गया था. इस बीच आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. उक्त मरीज को सदर अस्पताल के आइसोलेशन से स्पेशल कोविड केयर हास्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर संबंधित गांव को सील करने व सेनेटाइज करने की तैयारी प्रशासन की ओर से शुरू की गयी है.

पलामू से मिले सभी कोरोना पॉजिटिव हैं प्रवासी मजदूर

पलामू में कोरोना पॉजिटिव मिले सात लोगों में चार लोग एक सप्ताह पहले गुजरात के सूरत से लौटे थे. ये पलामू के पड़वा और छत्तरपुर के रहने वाले हैं. वहीं बाद में जो तीन संक्रमित पाये गये हैं, वे छत्तीसगढ़ के कोरिया के बैकुंठपुर से आये थे. सभी मरीजों को क्वारेंटाइन सेंटर से स्पेशल कोविड केयर हास्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है. डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया जो मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है. उनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है. सभी क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गये थे. वे लोग किसी के भी संपर्क में नहीं थे, इसलिए पलामूवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है. मालूम हो कि पलामू में कोरोना का पहला मामला 25 अप्रैल को मिला था.

ट्रेन से सूरत से लौटे 2 युवक मिले कोरोना पॉजिटिव

कोडरमा जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के दो नये मामले आये. इसमें एक 19 वर्षीय युवक डोमचांच का रहने वाला है, जबकि दूसरा 32 वर्षीय युवक बगरीडीह निवासी है. दोनों को जयनगर प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था. पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों को स्पेशल कोविड केयर हॉस्पिटल होली फैमिली में शिफ्ट किया जा रहा है. बताया जाता है कि दोनों लोग सूरत से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बीते छह मई को धनबाद पहुंचे थे. यहां के बाद जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराये गये बस में सवार होकर दोनों जेजे कॉलेज के स्कैनिंग सेंटर तक आये थे. यहां स्क्रीनिंग के बाद इन्हें क्वारेंटाइन किया गया था. संदिग्ध पाये जाने पर 9 मई को इन दोनों का सैंपल लिया गया था.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola