रांची नगर निगम में हुआ रिकॉर्ड तोड़ टैक्स कलेक्शन, इन क्षेत्र के लोगों ने दिया सबसे अधिक टैक्स

Updated:
विज्ञापन

Ranchi Municipal Corporation

Ranchi Municipal Corporation : वित्तीय वर्ष 2024-25 में रांची नगर निगम ने रिकॉर्ड तोड़ टैक्स कलेक्शन किया है. टैक्स कलेक्शन का यह आंकड़ा पिछले पांच सालों में सबसे अधिक है. राजधानी के बरियातू और मोरहाबादी क्षेत्र के लोगों ने सबसे अधिक टैक्स जमा किया है. जबकि धुर्वा क्षेत्र के लोगों ने सबसे कम टैक्स दिया है. वार्ड 39 धुर्वा के लोगों ने केवल 6 लाख रुपए होल्डिंग टैक्स जमा किया है.

विज्ञापन

Ranchi Municipal Corporation : रांची नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बंपर टैक्स जमा हुआ है. राजधानी के बरियातू और मोरहाबादी क्षेत्र के लोगों ने सबसे अधिक टैक्स जमा किया है. जबकि धुर्वा क्षेत्र के लोगों ने सबसे कम टैक्स दिया है. बरियातू और मोरहाबादी क्षेत्र से नगर निगम को 3.50 करोड़ रुपए का होल्डिंग टैक्स मिला है. इसके अलावा वार्ड 39 धुर्वा के लोगों ने केवल 6 लाख रुपए होल्डिंग टैक्स जमा किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

92 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ टैक्स कलेक्शन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में रांची नगर निगम ने रिकॉर्ड तोड़ टैक्स कलेक्शन किया है. राजधानीवासियों ने 92 करोड़ रुपए का टैक्स नगर निगम में जमा किया है. टैक्स कलेक्शन का यह आंकड़ा पिछले पांच सालों में सबसे अधिक है. पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में निगम ने 70 करोड़ रुपए टैक्स कलेक्शन किया था. टैक्स के रूप में वसूले गये 92 करोड़ रुपए शहर में जनता के लिए आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए खर्च किये जायेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सबसे अधिक टैक्स जमा करने वाले वार्ड

  • वार्ड 04 3.50 करोड़
  • वार्ड 27 2.60 करोड़
  • वार्ड 19 2.50 करोड़
  • वार्ड 15 2.30 करोड़
  • वार्ड 08 2.25 करोड़

सबसे कम टैक्स जमा करने वाले वार्ड

  • वार्ड 39 06 लाख
  • वार्ड 40 08 लाख
  • वार्ड 41 11 लाख
  • वार्ड 46 17 लाख
  • वार्ड 44 17 लाख

इन लोगों को मिलेगी टैक्स में 10 फीसदी की छूट

वित्तीय वर्ष 2025‐26 के होल्डिंग टैक्स पर रांची नगर निगम ने एक शर्त के साथ टैक्स की राशि में छूट देने का फैसला किया है. अगर आप 30 जून 2025 तक एकमुस्त टैक्स का भुगतान करते हैं तो आपको टैक्स में अधिकतम 10 फीसदी की छूट मिलेगी. लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम कार्यालय और डोरंडा अंचल कार्यालय के जन सुविधा केंद्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य संचालित होंगे. इसके अलावा नगर निगम की वेबसाइट पर जा कर भी ऑनलाइन माध्यम से भी टैक्स का भुगतान किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड से यूपी जाने वाली कई ट्रेनें 25 अप्रैल से रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखटकिया सोना ने झारखंड में निकाला अच्छे अच्छों का तेल, चार साल में दोगुणी हुई कीमत, कैसे बजेगी शहनाई?

पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल, TMH में भर्ती, जानें अभी क्या है स्थिति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola