यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड से यूपी जाने वाली कई ट्रेनें 25 अप्रैल से रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Apr 2025 10:37 AM
Jharkhand Trains Cancelled List
Jharkhand Train Cancelled: झारखंड से गोरखपुर जाने वाली कई ट्रेनों को 25 अप्रैल से रद्द कर दिया गया है. गोरखपुर कैंट रेलखंड में विकास कार्य चल रहा है, इस वजह से रेलवे ने फैसला लिया है. प्रभावित रहने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी गयी है.
Jharkhand Train Cancelled List, रांची : झारखंड से यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है. गोरखपुर कैंट रेलखंड अंतर्गत विकास कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इस कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 अप्रैल व 02 मई को रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर रांची एक्सप्रेस 26 अप्रैल और 03 मई को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 24 अप्रैल से 03 मई तक रद्द रहेगी.
संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल से 05 मई तक रहेगी रद्द
ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल से 05 मई तक रद्द रहेगी. वहीं, चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत विकास कार्यों के लिए भी कई ट्रेनों को ब्लॉक किया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 23 अप्रैल को संबलपुर के स्थान पर हटिया से ही रवाना होगी. इस ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
Also Read: पॉडकास्ट चैनल शुरू करनेवाला झारखंड का पहला जिला, जहां घर बैठे मिलेगी सरकारी योजनाओं का जानकारी
हटिया-लोकमान्य ट्रेन 25 को विलंब से खुलेगी
चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत नन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेन संख्या 12812 हटिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 25 अप्रैल को तीन घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.
रांची-धनबाद व रांची-दुमका ट्रेन में एलएचबी कोच लगेंगे
ट्रेन संख्या 13303/13304 धनबाद-रांची- धनबाद एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 13320/13319 रांची-दुमका- रांची एक्सप्रेस के पारंपरिक रैक को एलएचबी कोच में परिवर्तित किया जायेगा. धनबाद-रांची एक्सप्रेस 25 जून से एलएचबी कोच के साथ धनबाद से चलेगी. वहीं, रांची-धनबाद एक्सप्रेस 26 जून से एलएचबी कोच के साथ रांची से चलेगी. ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस 25 जून से एलएचबी कोच के साथ रांची से चलेगी. ट्रेन संख्या 13319 दुमका- रांची एक्सप्रेस 26 जून से एलएचबी कोच के साथ दुमका से चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










