राजगीर नेचर और जू सफारी के लिए बढ़ाई जायेंगी बसें, टिकटें भी होंगी डबल
Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Feb 2026 9:17 AM
राजगीर नेचर सफारी
Rajgir Zoo Safari: राजगीर के नेचर और जू सफारी के लिए बसें बढ़ाई जायेंगी. इससे हर दिन यहां आने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो सकेगी. टूरिस्टों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को और अच्छे से डेवलप भी किया जाएगा. इसके अलावा टिकटें भी दोगुनी की जायेंगी.
Rajgir Zoo Safari: राजगीर में टूरिस्टों के लिए घूमने का मजा डबल होने वाला है. इसके साथ ही यहां घूमने आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी भी होने वाली है. राजगीर के जू सफारी और नेचर सफारी के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी. टूरिस्टों की सुविधा के लिए वेटिंग एरिया, टॉयलेट और पेयजल कियोस्क की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. खुद टिकट बुकिंग के लिए 10 सेल्फ टिकट बुकिंग कियोस्क स्थापित किए जायेंगे.
जेन-जेड के लिए खास व्यवस्था
राजगीर जू सफारी में जेन-जेड टूरिस्टों को आकर्षित करने के लिए एआई और वीआर तकनीक के उपयोग की योजना बनाई जायेगी. इसके अलावा घोड़ाकटोरा झील के विकास और स्टडी के बाद वहां वॉटर स्पोर्ट्स की फैसिलिटी शुरू की जायेंगी. इस बारे में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने राजगीर के जू और नेचर सफारी के वन कर्मियों से बातचीत कर फीडबैक लिया था.
बल्क में बुक कर सकेंगे टिकट
सूत्रों के अनुसार, राज्य के पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आने वाले पर्यटन सत्र तक पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में तैयारियां हो रही हैं. इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है. इसके साथ ही टिकटें भी डबल करने की योजना है. दरअसल, अभी एक बार में 6 टिकट की ही बुकिंग हो पा रही है. लेकिन आने वाले दिनों में बल्क बुकिंग की जा सकेगी. साथ ही टॉय ट्रेन चलाने पर भी विचार किया जा रहा है.
लोगों को मिलेंगी ये सभी सुविधाएं भी
वेणुवन में लाइट एंड साउंड शो की स्थापना के बाद इसे शाम के समय टूरिस्टों के लिए खोला जाएगा. साथ ही खुले एम्फीथिएटर का उपयोग शाम के समय सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए करने का निर्देश दिया गया. हिरण्य पर्वत पार्क की सुंदरता बढ़ाने, विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने और इसे बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में शामिल करने के लिए डीएफओ को पहल करने का निर्देश दिया गया.
Also Read: बिहार में चलने वाला वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम है क्या और लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










