मकर संक्रांति पर टीना डाबी के चेहरे पर लौटी मुस्कान, अपने बेहद खास टीचर से सीखा पतंग उड़ाना
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Jan 2021 9:05 PM
Tina Dabi News: सोशल मीडिया पर राजस्थान कैडर की आईएएस टीना डाबी हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं. इस बार टीना डाबी ने मकर संक्रांति पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो मकर संक्रांति पर पंतग उड़ाती दिख रही हैं.
Tina Dabi News: सोशल मीडिया पर राजस्थान कैडर की आईएएस टीना डाबी हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं. उनकी हर पोस्ट को फैंस से लेकर यूजर्स तक पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर टीना डाबी की पोस्ट्स काफी अलग होती हैं. इस बार टीना डाबी ने मकर संक्रांति पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो मकर संक्रांति पर पंतग उड़ाती दिख रही हैं. वीडियो को देखकर आप भी खुश हो जाएंगे.
Also Read: बेमिसाल वुमनिया: तलाक नहीं, इस कारण सुर्खियों में टीना डाबी, Instagram पोस्ट पर फिदा क्रेजी फैंस
टीना डाबी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. उन्होंने वीडियो में मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए पतंगबाजी सीखने की जानकारी दी. पोस्ट में लिखा ‘उन्होंने मकर संक्रांति पर पतंगबाजी सीखी. उनके 81 साल के दादाजी ने उन्हें पतंग उड़ाना सिखाया.’ पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी. बड़ी संख्या में यूजर्स ने आईएएस टीना डाबी के जज्बे की तारीफ भी की.
https://www.instagram.com/p/CKBsI7Oj5tm/
Also Read: Yuva Diwas पर IAS टीना डाबी की दिल जीतने वाली पोस्ट, युवाओं को दिया स्वामी विवेकानंद का खास मैसेज
इसके पहले टीना डाबी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर इंस्टाग्राम पोस्ट से युवाओं को मोटिवेट किया था. राजस्थान कैडर की चर्चित आईएएस टीना डाबी सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट्स से युवाओं को मोटिवेट करती रहती हैं. सिविल सर्विस एग्जाम 2015 की टॉपर टीना डाबी राजस्थान सरकार के वित्त विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी हैं. वो पोस्ट्स से लाइफ लेशन्स और खास मैसेज देती रहती हैं.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










