Rajasthan News : गुटबाजी से जूझ रही Congress को राजस्थान में मिलेगी राहत ! मंच पर एक साथ दिखे पायलट-गहलोत, कैबिनेट विस्तार की भी चर्चा तेज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jan 2021 3:02 PM
Rajasthan Congress Latest News, Sachin Pilot and ashok gehlot Meet jaipur : राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी की चर्चा के बीच आज एक साथ मंच पर अशोक गहलोत और सचिन पायलट दिखें, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा का दौर गर्म हो गया है. बता दें कि राजस्थान में आज कांग्रेस पार्टी ने किसान आंदोलन के समर्थन में जयपुर में धरने का आयोजन किया है, जिसमें अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट मौजूद है.
Rajasthan Congress News : राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी की चर्चा के बीच आज एक साथ मंच पर अशोक गहलोत और सचिन पायलट दिखें, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा का दौर गर्म हो गया है. बता दें कि राजस्थान में आज कांग्रेस पार्टी ने किसान आंदोलन के समर्थन में जयपुर में धरने का आयोजन किया है, जिसमें अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट मौजूद है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सचिन पायलट आज दिल्ली से धरने में शामिल होने के लिए वापस लौटे. इससे पहले, वे प्रभारी महासचिव अजय माकन से घंटों तक संगठन नियुक्ति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बातचीत की. बताया जा रहा है कि राजस्थान में जल्द ही कांग्रेस संगठन विस्तार के लिए एक सूची जारी की जा सकती है.
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने जयपुर के शहीद स्मारक में किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। #FarmersProtest pic.twitter.com/1R7e5NsiBN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2021
सोनिया गांधी मोदी सरकार पर हमलावर- इधर राजस्थान में कांग्रेस नेता धरना दे रहे हैं. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. सोनिया ने कहा, ‘अब भी समय है कि मोदी सरकार सत्ता का अंहकार छोड़कर तत्काल बिना शर्त तीनों काले कानून वापस ले और ठंड में दम तोड़ रहे किसानों का आंदोलन समाप्त कराए। यही राजधर्म है और दिवंगत किसानों के प्रति श्रद्धांजलि भी.’
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










