ePaper

पंजाब के बाद सुलझेगा राजस्थान कांग्रेस का विवाद? कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति पर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच फंसा है पेंच

Updated at : 01 Jul 2021 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब के बाद सुलझेगा राजस्थान कांग्रेस का विवाद? कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति पर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच फंसा है पेंच

Sachin Pilot Rajasthan Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस क्राइसिस के समाधान के बाद राजस्थान में उपजे सियासी बवाल को हाईकमान शांत कर सकती है. बताया जा रहा है कि हाईकमान सभी पक्षों को दिल्ली बुलाकर समाधान कर सकती है. राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट कैंप के बीच कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति पर पेंच फंसा है.

विज्ञापन

Rajasthan News: पंजाब कांग्रेस क्राइसिस के समाधान के बाद राजस्थान में उपजे सियासी बवाल को हाईकमान शांत कर सकती है. बताया जा रहा है कि हाईकमान सभी पक्षों को दिल्ली बुलाकर समाधान कर सकती है. राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट कैंप के बीच कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति पर पेंच फंसा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी आलाकमान राजस्थान कांग्रेस का विवाद अब दिल्ली में ही सुलझाने के मूड में है. राज्य में अशोक गहलोत खेमा और सचिन पायलट गुट के बीच पिछले एक साल से आन्तरिक कलह जारी है. बताया जा रहा है कि पंजाब के बिल राजस्थान कांग्रेस का विवाद सुलझाया जाएगा.

इधर, सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) आज दो महीने बाद पहली बार अपने सरकारी आवास से निकले हैं. सीएम गहलोत आज राजभवन में एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत का पोस्ट कोविड कोरेंटिन अब खत्म हो गया है. गहलोत पिछले दिनों ही राजस्थान के बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों से भी मिले हैं.

राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट कैंप और अशोक गहलोत खेमा कैबिनेट विस्तार को लेकर आमने सामने है. सचिन पायलट कैंप ने राज्य के मंत्रिपरिषद में अपने कोटे से पांच मंत्री को शामिल किए जाने की मांग की है. वहीं अशोक गहलोत खेमा अभी विस्तार करने के मूड में नहीं है.

Also Read: राजस्थान के 18 जिलों को अब भी बारिश का इंतजार, जानिए अजमेर, दौसा सहित इन जिलों कब तक पहुंचेगा मॉनसून

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola