जावेद अख्तर को मिला हिंदी अकादमी का ‘शलाका सम्मान’
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 10:55 AM
नयी दिल्ली : गीतकार जावेद अख्तर सहित विभिन्न क्षेत्रों की शख्सियतों को आज दिल्ली सरकार के हिंदी अकादमी सम्मान से नवाजा गया. फिल्म और शायरी जगत में योगदान देने के लिए अख्तर को ‘शलाका सम्मान’ दिया गया वहीं, रंगमंच की दुनिया के प्रसिद्ध निर्देशक एम के रैना को ‘शिखर सम्मान’ तथा जाने-माने पत्रकार एवं चर्चित […]
नयी दिल्ली : गीतकार जावेद अख्तर सहित विभिन्न क्षेत्रों की शख्सियतों को आज दिल्ली सरकार के हिंदी अकादमी सम्मान से नवाजा गया. फिल्म और शायरी जगत में योगदान देने के लिए अख्तर को ‘शलाका सम्मान’ दिया गया वहीं, रंगमंच की दुनिया के प्रसिद्ध निर्देशक एम के रैना को ‘शिखर सम्मान’ तथा जाने-माने पत्रकार एवं चर्चित उपन्यास ‘अकबर’ के लेखक शाजी जमां को ‘गद्य विद्या’ सम्मान से नवाजा गया. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये पुरस्कार प्रदान किये.
गौरतलब है कि भाषाई साहित्यिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में रचनात्मक भूमिका निभाने एवं विशिष्ट योगदान देने के लिए हिंदी के साहित्यकारों, पत्रकारों, कवियों एवं लेखकों को अकादमी सम्मानित करता है. दिल्ली के कमानी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में भाषा का महत्त्व बताते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि भाषा लिपि नहीं है, शब्दावली नहीं है बल्कि व्याकरण और वाक्य संरचना है. उन्होंने कहा कि हिंदी और उर्दू में न जी कर हमें हिन्दुस्तानी में जीना चाहिए.
साथ ही उन्होंने पाठ्यक्रम में हिन्दुस्तानी नाम के एक विषय को भी शामिल करने की अपील की, जो तमाम भाषाई अंतर को खत्म करे. शाजी जमां ने कहा कि आप किसी भी विधा से जुड़े हों, आपका माध्यम ट्वीट हो सकता है लेकिन सोच ट्वीट जितनी छोटी न हो. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में काम करें उसमें भले ही थोड़ा- थोड़ा करें, लेकिन गहराई से करें. तथ्य की बारीकी में नहीं जाना और सतही विश्लेषण खतरनाक होता हैौ समारोह में सम्मानित किए गए अन्य शख्सियतों में कार्टूनिस्ट आबिद सुरती और पत्रकार अभिसार शर्मा भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










