ePaper

महात्मा गांधी सेतु को कब मिलेगा जमा से छुटकारा? लोगों ने खटखटाया पटना हाईकोर्ट का दरवाजा

Updated at : 12 Feb 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
महात्मा गांधी सेतु

महात्मा गांधी सेतु पर लगा जाम

पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें महात्मा गांधी सेतु पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी प्रशासनिक कदम उठाने की मांग की गई है.

विज्ञापन

पटना को उत्तर बिहार और हाजीपुर से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर आए दिन लग रहे जाम से लोग परेशान हैं. अब लोगों को इस जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. यह याचिका राजीव रंजन सिंह द्वारा दायर की गई है. जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी सेतु पर सालों से लग रहे जाम की समस्या के स्थायी समाधान दिलाने के लिए प्रभावी प्रशासनिक कदम उठाए जाने की मांग की है.

याचिका में क्या है?

याचिकाकर्ता ने कहा है कि महात्मा गांधी सेतु बिहार की लाइफलाइन है, लेकिन यहां बुरी ट्रैफिक व्यवस्था की वजह से सालों से जाम लग रहा है. जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने 26 सितंबर 2024 को लोक शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है.

किसे बनाया गया है प्रतिवादी?

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में पटना के जिलाधिकारी, वैशाली के जिलाधिकारी, ट्रैफिक एसपी समेत अन्य को प्रतिवादी बनाया है.

Also Read : Video: बिहार में बालू माफियाओं का आतंक! छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, फायरिंग और पथराव

क्या है मामला?

गांधी सेतु पर जाम की समस्या सालों से बनी हुई है. कई बार प्रशासन ने जाम से निजात दिलाने के लिए कई कदम उठाए, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है. याचिकाकर्ता का कहना है कि जाम का मुख्य कारण यातायात व्यवस्था की खराब हालत है.

Also Read : Video: सीएम नीतीश कल गया को देंगे 1437 करोड़ की सौगात, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, डीएम बोले- सारी तैयारी पूरी

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola