Video: सीएम नीतीश कल गया को देंगे 1437 करोड़ की सौगात, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, डीएम बोले- सारी तैयारी पूरी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Feb 2025 4:31 PM

CM Nitish Pragati Yatra: बिहार सीएम नीतीश कुमार 13 फरवरी को गया में होंगे. प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान सीएम गया में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
CM Nitish Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत कल गया पहुंचेंगे. यहां वह विभिन्न इलाकों में 1437 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर व्यापार तैयारी की गई है. जिलाधिकारी ने बताया कि सबसे पहले मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा जिले के इमामगंज प्रखंड पहुंचेंगे, जहां इमामगंज के लावाबार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वे लावाबार डैम का निरिक्षण करने के साथ ही कई योजनाओं की सौगात देंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री बोधगया पहुंचकर बतसपुर गांव में बनाये गए डैम के बारे में जानकारी लेंगे. इसका अलावा सीएम यहां गोवर्धन योजना, खेल परिसर सहित अन्य कई योजनाओं की समीक्षा करेंगे एवं यहां किए गए विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेंगे.
डीएम ने क्या बताया
इसके बाद मुख्यमंत्री गया शहर के डाक बंगला रोड स्थित मॉडल अस्पताल प्रभावती पहुंचेंगे, जहां इसके नए भवन का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर व्यापक तैयारी की गई है. जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन और एसएसपी इस कार्यक्रम की तैयारी का व्यापक जायजा ले रहे हैं. गया के डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत गया पहुंच रहे हैं, जहां वे 1437 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
गया के मॉडल अस्पताल प्रभावती पर कुल 48 करोड़ की राशि खर्च की गई है, जिसमें 29 करोड़ की राशि से भवन का निर्माण कराया गया है. जहां अत्याधुनिक तरीके से मरीजों का इलाज किया जाएगा. यहां अत्याधुनिक पैथोलैब, आईसीयू और कई वार्ड बनाए गए हैं. साथ ही चिकित्सकों की तैनाती भी की गई है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें: Gaya News: इमामगंज विधानसभा क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम, गया और बोधगया का बदला ट्रैफिक प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए