ePaper

Maha Navami 2022: मां सिद्धिदात्री की पूजा में करें ये टोटका, सभी मनोकामना होगी पूरी

Updated at : 04 Oct 2022 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
Maha Navami 2022: मां सिद्धिदात्री की पूजा में करें ये टोटका, सभी मनोकामना होगी पूरी

Maha Navami 2022: नवरात्रि के दिन महानवमी का खास महत्व होता है. इस दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है. इस दिन हवन और कन्या पूजन के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले पावन नवरात्रि का समापन होता है. नवमी के दिन पूजा के दिन कुछ उपाए करने से माता रानी का हमेशा के लिए कृपा बना रहता है.

विज्ञापन
undefined

नवमी के दिन मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करने पर सारे कार्य बनते हैं. मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए महानवमी का दिन बेहद खास होता है. इस दिन कुछ टोटका करने से मनोकामना पूरी होती है.

undefined

अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी हैं तो और इससे मुक्ति चाहते हैं तो महानवमी दिन आग्नेय कोण में मां दुर्गा की ज्योति जलाएं. यह उपाय रोग के साथ शत्रुओं से भी मुक्ति दिलाता है. महानवमी के दिन दुर्गा सप्तशती के उत्तम चरित्र का पाठ करने से मनोकामना पूर्ण होती है.

undefined

नवमी के दिन नौ कन्याओं की पूजा करें और भोजन कराएं. उन्ंहे उपहार दें. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर को सुख-समृद्धि से भर देती हैं.

undefined

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए नवमी के दिन दुर्गा जी के प्रतिमा को गंगाजल में स्नान कराएं. इसके बाद दुर्गा रक्षा स्त्रोत का पूरी श्रद्धा के साथ पाठ करें. ऐसा करने से मां दुर्गा धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

undefined

महानवमी के दिन मां दुर्गा को पीले रंग की कौड़ी और शंख चढ़ाना शुभ होता है. इस उपाय से नव दुर्गा प्रसन्न होती हैं. मां दुर्गा की कृपा से घर में संपन्नता आती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है.

undefined

नवरात्रि की महानवमी के दिन मां दुर्गा को सुहाग के 16 श्रृंगार अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान देती हैं.

undefined

धन लाभ के लिए आज एक शांत कमरे में उत्तर की दिशा की ओर मुंह करके एक पीले आसन पर बैठें. अब माता रानी की प्रतिमा के सामने 9 दीपक जला लें. पूजा के बाद इसे घर के मंदिर में स्थापित कर दें. ऐसा करने से आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola