अगर ऐसा हुआ तो सीधे फाइनल खेलेगा भारत, दो नये नियमों के साथ खेला जाएगा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल

Updated:
विज्ञापन
अगर ऐसा हुआ तो सीधे फाइनल खेलेगा भारत, दो नये नियमों के साथ खेला जाएगा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल

Lucknow: India’s bowler Jasprit Bumrah celebrates the wicket of England’s batter Dawid Malan during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium in Lucknow, Sunday, Oct. 29, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_29_2023_000479A)

पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, तो दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें कोलकाता में भिड़ेंगीं. वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला दो नये नियमों के साथ खेला जाएगा.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में लीग चरण के मुकाबले खत्म हो चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम लगातार 9 मैच जीतकर टॉप पर रही. अब 15 और 16 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

undefined

पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, तो दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें कोलकाता में भिड़ेंगीं. वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला दो नये नियमों के साथ खेला जाएगा.

undefined

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे

आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है. लीग मैचों के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया था. अगर किसी कारण से मैच तय दिन में पूरा नहीं होता है, तो जहां मैच खत्म होगा, वहीं से रिजर्व डे में मैच खेला जाएगा.

Also Read: IND vs NZ: सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के पांच कीवियों से रहना होगा सावधान
undefined

अगर ऐसा होता है तो सीधे फाइनल खेलेगी टीम इंडिया

सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर एक बड़ा नियम बनाया गया है, जिसके अनुसार अगर स्थिति बनती है, तो भारतीय टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी. दरअसल आईसीसी ने जो नियम बनाया है, उसके अनुसार यदि सेमीफाइनल मैच रद्द होता है और रिजर्व डे में भी कोई परिणाम नहीं निकलता है, तो लीग चरण में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी.

undefined

लगातार 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर भारत

लीग चरण में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 9 मैचों में जीत दर्ज की और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. लीग चरण में भारत के कुल 18 अंक और नेट रन रेट +2.570 रहा. भारत का विरोधी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन ऐसा रहा.

Also Read: सेमीफाइनल के दबाव पर राहुल द्रविड़ का आया बयान, 2019 से काफी मिलता-जुलता है समीकरण
undefined

पहला मुकाबला, 8 अक्टूर, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

दूसरा मुकाबला, 11 अक्टूबर, अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

तीसरा मुकाबला, 14 अक्टूबर, पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

चौथा मुकाबला, 19 अक्टूबर, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

undefined

पांचवां मुकाबला, 22 अक्टूबर, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

छठा मुकाबला, 29 अक्टूबर, इंग्लैंड को 100 रन से हराया

सातवां मुकाबला, 02 नवंबर, श्रीलंका को 302 रन से हराया

आठवां मुकाबला, 05 नवंबर, दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया

नौवां मुकाबला, 12 नवंबर, नीदरलैंड को 160 रन से हराया

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola