Rajasthan: मंच पर जेपी नड्डा के सामने मुस्कुराते नजर आये शेखावत-वसुंधरा राजे, क्या हैं इसके सियासी मायने

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan: मंच पर जेपी नड्डा के सामने मुस्कुराते नजर आये शेखावत-वसुंधरा राजे, क्या हैं इसके सियासी मायने

Rajasthan Election 2023: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को महिलाओं के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए लोगों से आह्वान किया कि अगर वे राज्य में परिदृश्य बदलना चाहते हैं तो सरकार बदलें.

विज्ञापन
undefined

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के चंद महीने रह गये हैं. इससे पहले बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का आगाज हो चुका है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सवाई माधोपुर में गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया. परिवर्तन यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे एक साथ मंच पर नजर आये.

undefined

शेखावत और वसुंधरा राजे दोनों ही नेता एक मंच पर मुस्कराते हुए नजर आये जिसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. प्रदेश की राजनीति पर नजर रखने वाले जानकारों इस मुस्कराहट के अलग-अलग सियासी मायने निकाल रहे हैं. कुछ का कहना है कि दोनों नेताओं ने जेपी नड्डा के सामने एकजुटता दिखाने का प्रयास किया.

undefined

यहां चर्चा कर दें कि केंद्रीय मंत्री शेखावत और वसुंधरा राजे सीएम पद के प्रमुख दावेदार है. हालांकि, शेखावत खुद के मुख्यमंत्री का चेहरा होने से इनकार करते दिख चुके हैं. शेखावत कह चुके हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा. वहीं वसुंधरा राजे समर्थक इसे कटाक्ष के तौर पर देख रहे हैं. वसुंधरा राजे समर्थक शेखावत की नीति और नीयत को अच्छी तरह से भांप चुके हैं.

undefined

गौर हो कि केंद्रीय मंत्री शेखावत सीएम फेस के तौर पर वसुंधरा राजे के नाम का विरोध करते रहे हैं. हालांकि, उन्होंने खुलकर नाम नहीं लिया लेकिन कहते नजर आ चुके हैं कि पीएम मोदी के चेहरे के साथ पार्टी चुनावी मैदान पर उतरेगी. वसुंधरा राजे समर्थकों को यह बात बिल्कुल भी रास नहीं आ रही है.

undefined

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए विश्वास जताया कि राज्य की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी का समर्थन करेगी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ शुरू करने के लिए राजस्थान में थे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने ही नहीं, बल्कि जनता ने भी वीरों की इस भूमि राजस्थान में बदलाव करने का फैसला कर लिया है. मुझे विश्वास है कि इस परिवर्तन यात्रा से राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को और मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola