Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, यहीं सुरंग में फंसे हैं 40 मजदूर

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Nov 2023 7:36 AM

विज्ञापन

**EDS: GRAB VIA PTI VIDEO** Uttarkashi: Security forces personnel guard as rescue work continues after a portion of an under construction tunnel between Silkyara and Dandalgaon on the Brahmakhal-Yamunotri national highway collapsed, in Uttarkashi district, Wednesday, Nov. 15, 2023. (PTI Photo) (PTI11_15_2023_000006B)

सुरंग में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें पाइप के जरिए लगातार ऑक्सीजन, पानी, सूखे मेवे सहित अन्य खाद्य सामग्री, बिजली, दवाइयां आदि पहुंचाई जा रही है. देखें कुछ खास तस्वीरें

विज्ञापन
undefined

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के एक हिस्से के ढहने के बाद से वहां 40 मजदूर फंसे हुए हैं. रविवार सुबह हुए हादसे के बाद से वहां राहत बचाव कार्य जारी है. मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन चार दिन के बाद भी मजदूरों को सुरंग के बाहर लाने में सफलता नहीं मिली है.

undefined

इस बीच खबर है कि गुरुवार सुबह उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई. आपको बता दें कि यहीं सुरंग के अंदर मजदूर फंसे हुए हैं.

undefined

सिलक्यारा सुरंग में मजदूर एंट्री प्वॉइंट से करीब 200 मीटर अंदर फंसे हैं जिनसे वॉकी-टॉकी की मदद से बातचीत की जा रही है. सुरंग में फंसे मजदूरों में बिहार, झारखंड और यूपी के मजदूर भी हैं. एक अधिकारी ने बताया कि खाने पीने को सामान अंदर भेजा जा रहा है. सुरंग के अंदर बिजली है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जहां मजदूर फंसे हैं, वहां ठीक उनके आगे 50 मीटर से ज्यादा मलबा पड़ा है. रेस्क्यू टीम को इस बात से दिक्कत हो रही है कि सुरंग का ये हिस्सा बेहद कमजोर है. जैसे ही मलबा हटाने की कोशिश होती है, मलबा फिर से सुरंग में गिर जाता है. मजदूरों को पाइप के जरिए ऑक्सीजन, पानी, खाना, दवाई भेजने का काम जारी है.

Also Read: Uttarakashi Tunnel Collapse: सुरंग के अंदर वॉकी-टॉकी से भोजपुरी में हुई बात, पाइप से पहुंचाया जा रहा है खाना
undefined

मजदूरों को निकालने की हर संभव कोशिश अब तक नाकाम साबित हुई है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार को रेस्क्यू टीम को सफलता हाथ लग सकती है. बचाव अभियान को बुधवार को उस समय झटका लगा, जब एस्केप टनल बनाने के लिए शुरू की गयी ड्रिलिंग को ताजा भूस्खलन की वजह से रोकना पड़ा.

undefined

सुरंग के अंदर फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयासों में भूस्खलन और तकनीकी कारणों से पड़ी अड़चन के बाद दिल्ली से विमानों के जरिए एक भारी ऑगर मशीन चिन्यालीसौड़ लायी गयी.

Also Read: उत्तराखंड टनल हादसा : सुरंग में फंसे झारखंड के 13 मजदूर, युद्ध स्तर पर जारी है रेस्क्यू
undefined

इस बीच पिछले चार दिनों से अधिक समय से फंसे मजदूरों के परिजन अब अपना धैर्य खोते नजर आ रहे हैं. मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयासों में हो रही देरी के विरोध में उनके परिजनों ने निर्माणाधीन सुरंग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola