Photo Story: फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, मदर डेयरी की दुकानों में बिका 259 रुपये प्रति किलो

Updated:
विज्ञापन
Photo Story: फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, मदर डेयरी की दुकानों में बिका 259 रुपये प्रति किलो

सरकार की ओर से सस्ते दर पर टमाटर बेचने के बाद भी इसके भाव में कमी नही आ रही है. अभी देश में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है. मदर डेयरी ने अपनी सफल खुदरा दुकानों पर बुधवार को टमाटर 259 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेचा.

विज्ञापन
undefined

टमाटर के दाम एक बार फिर रुलाने लगे हैं. दिल्ली में टमाटर की कीमतें फिर से आसमान छू रही हैं. मदर डेयरी ने अपनी सफल खुदरा दुकानों पर बुधवार को टमाटर 259 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेचा.

undefined

टमाटर के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से इसकी कीमतें एक महीने से अधिक समय से बढ़ी हुई हैं. केंद्र सरकार ने स्थिति को देखते हुए 14 जुलाई से रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की. राष्ट्रीय राजधानी में खुदरा कीमतें हाल ही में कम होने लगी थीं, लेकिन कम आपूर्ति के कारण इनमें फिर से उछाल आ गया है.

undefined

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को टमाटर की खुदरा कीमत 203 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि मदर डेयरी की सफल खुदरा दुकानों पर इसकी कीमत 259 रुपये प्रति किलोग्राम रही.

undefined

इधर, मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि मौसम के खराब होने के कारण पिछले दो महीने से देशभर में टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हुई है. पिछले दो दिन में आजादपुर मंडी में टमाटर की आवक काफी कम हुई है. कम आपूर्ति के कारण थोक कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसका असर खुदरा कीमतों पर भी पड़ा है.

undefined

एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी थोक मंडी आजादपुर में टमाटर की थोक कीमतें बुधवार को गुणवत्ता के आधार पर 170 से 220 रुपये प्रति किलोग्राम रहीं. आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने कहा, पिछले तीन दिन में टमाटर की आवक कम हुई है क्योंकि भारी बारिश के कारण उत्पादक क्षेत्रों में फसल खराब हो गई है.

undefined

कौशिक ने बताया कि आजादपुर मंडी में बुधवार को टमाटर की केवल 15 फीसदी आपूर्ति हुई. कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से केवल छह छोटे ट्रकों में आपूर्ति की गई. इससे भी कीमतें बढ़ीं. कौशिक ने कहा कि आपूर्ति की स्थिति में अगले 10 दिन में सुधार की उम्मीद है.

undefined

टमाटर की आसमान छू रही कीमत जहां एक तरफ आमलोगों के थाली का जायका खराब कर रही है. वहीं, कुछ किसानों की चांदी हो गयी है. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पुणे में एक ऐसा किसान है जिसने एक महीने में टमाटर बेचकर तीन करोड़ कमा लिया.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola