Tiger 3 OTT: सलमान खान की टाइगर 3 इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Updated:
विज्ञापन
Tiger 3 OTT: सलमान खान की टाइगर 3 इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Tiger 3 OTT Release: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की. इसने सनी देओल की गदर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो अब ये ओटीटी पर जल्द ही दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन
undefined

Tiger 3 OTT Release: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म टाइगर 3, 12 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.

undefined

सलमान खान की टाइगर 3 को लेकर कहा जा रहा था कि वो शाहरुख खान की जवान और पठान के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. ये मूवी बस गदर 2 के रिकॉर्ड को टक्कर दे पाई.

undefined

फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है. कथित तौर पर, सलमान की फिल्म टाइगर 3 भारत में 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही. वहीं दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये कमाए.

undefined

फैंस टाइगर 3 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. आइये जानते हैं कि अविनाश और जोया स्टारर फिल्म कब और कहां पर आएगी.

undefined

रिपोर्ट्स की मानें तो फैंस अब टाइगर 3 को एक महीने बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. खैर, यह सलमान के उन सभी फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जो फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

undefined

यह फिल्म सलमान की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई, जिसने 2019 में अली अब्बास जफर की भारत (42.30 करोड़) और 2015 में सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो (40.35 करोड़) को पछाड़ दिया, जो दिवाली पर भी रिलीज हुई थी.

undefined

इसी तरह कैटरीना के लिए, 2018 में विजय कृष्ण आचार्य की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (52.25 करोड़) और सलमान के साथ भारत के बाद टाइगर 3 उनकी तीसरी सबसे बड़ी ओपनर है. अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी डिटेल्स सामने आई है.

undefined

प्रभात खबर ने सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म को 3 स्टार रेटिंग दी है. फिल्म की कहानी की शुरुआत 1999 में होती है, जिससे जोया (कैटरीना कैफ) का एक अतीत आतिश रहमान (इमरान हाशमी) जुड़ा है, जो उसके वर्तमान पर हावी हो रहा है. यह अतीत टाइगर और जोया को अलग – अलग रास्ते पर चलने को मजबूर कर देता है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola