ePaper

UPI Payment: फीचर फोन से भी संभव है यूपीआई पेमेंट, ये रहा तरीका

Updated at : 19 Jun 2023 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
UPI Payment: फीचर फोन से भी संभव है यूपीआई पेमेंट, ये रहा तरीका

UPI Payment on Feature Phone - अगर आपको लगता है कि यूपीआइ पेमेंट का तरीका सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित है, तो जरा ठहरिए. सरकार ने कुछ समय पहले फीचर फोन यूजर्स के लिए भी यूपीआइ पेमेंट का ऑप्शन उपलब्ध कराया है.

विज्ञापन
undefined

Feature Phone UPI Payment – यूपीआइ पेमेंट ने लोगों की आदत कुछ ऐसी बदल दी है कि अब उन्होंने पॉकेट में कैश रखना ही बंद कर दिया है. अगर आपको लगता है कि यूपीआइ पेमेंट का तरीका सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित है, तो जरा ठहरिए.

undefined

सरकार ने कुछ समय पहले फीचर फोन यूजर्स के लिए भी यूपीआइ पेमेंट का ऑप्शन उपलब्ध कराया है. फीचर फोन यूजर्स यूपीआइ 123PAY की मदद से डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.

undefined

यूपीआइ 123PAY एक एनपीसीआइ का इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम है, जिसे फीचर फोन के लिए पेश किया गया है. आज के समय में फीचर फोन इन-बिल्ट यूपीआइ 123PAY फंक्शन के साथ आते हैं.

undefined

इस सर्विस के जरिये फीचर फोन यूजर चार तरीकों से पेमेंट कर सकते हैं. इनमें आइवीआर नंबर पर कॉल करना, ऐप के जरिये, मिस्ड कॉल से पेमेंट और प्रॉक्सिमिटी साउंड बेस्ड पेमेंट शामिल है.

undefined

सबसे पहले अपने बैंक अकाउंट को फीचर फोन नंबर से लिंक करना होगा. इसके बाद अपने बैंक कार्ड डिटेल्स के जरिये यूपीआइ पिन सेट करना है. अब आइवीआर नंबर (08045163666, 08045163581, या 6366200200) पर अपने फीचर फोन से कॉल करना है.

undefined

इसके बाद मेन्यू ओपन होगा, यहां दिये गये ऑप्शन में से ‘मनी ट्रांसफर’ का ऑप्शन चुनना है. अब कॉन्टेक्ट मेन्यू ओपन होगा. आपको वह नंबर चुनना है, जिसे आप यूपीआइ के जरिये पैसे भेजना चाहते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola