Mahindra Thar 4×2 RWD: 10 लाख रुपये से कम में आयी नयी महिंद्रा थार, 10 हजार में कर सकते हैं बुक

Affordable Mahindra Thar – महिंद्रा की यह ऑफ-रोडर एसयूवी कई बदलावों के साथ आयी है, जिसमें नया पावरट्रेन, नये कलर ऑप्शन और फीचर्स शामिल हैं. महिंद्रा की यह कार मारुति की जिम्नी (Maruti Jimny) कार को टक्कर देगी.

Mahindra and Mahindra Thar RWD Launch Review
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी ऑफ-रोड एसयूवी महिंद्रा थार (Off Road SUV Mahindra Thar) का सस्ता वेरिएंट महिंद्रा थार 2 व्हील ड्राइव (Mahindra Thar 2 RWD) लॉन्च कर दी है. महिंद्रा की यह ऑफ-रोडर एसयूवी कई बदलावों के साथ आयी है, जिसमें नया पावरट्रेन, नये कलर ऑप्शन और फीचर्स शामिल हैं. महिंद्रा की यह कार मारुति की जिम्नी (Maruti Jimny) कार को टक्कर देगी.

Mahindra Thar 4×2 Price, Booking, Delivery Date
महिंद्रा थार एसयूवी का यह किफायती वेरिएंट रियर व्हील ड्राइव (RWD) में आया है. यह एसयूवी पहले केवल 4X4 ऑप्शन में मौजूद थी, अब इसे 4X2 विकल्प में भी पेश किया गया है. अब यह ऑफ-रोडर एसयूवी रियर व्हील ड्राइव (RWD) और फोर व्हील ड्राइव (4WD), दोनों ऑप्शंस में मौजूद है. नयी महिंद्रा थार की कीमत के बारे में बात करें, तो यह 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. अच्छी बात यह है कि इस कार को 10,000 रुपये में बुक किया जा सकता है और इससे भी अच्छी बात यह है कि कंपनी इसकी डिलीवरी 14 जनवरी से ही शुरू हो जाएगी.

Mahindra Thar 4×2 vs Mahindra Thar 4×4
महिंद्रा थार का नया 2 व्हील ड्राइव (Mahindra Thar 2WD) मॉडल देखने में मौजूदा थार (Mahindra Thar 4×4) जैसी ही है. बाहर से देखने में दोनों के बीच अंतर सिर्फ इतना है कि नयी थार पर 4×4 नहीं लिखा होगा. 2WD थार हार्ड-टॉप ऑप्शन में आयेगी. इसके अंदर 4×4 गियर की जगह खाली छोड़ी गई है. इसके साथ ही, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी दिया गया है. यही नहीं, इसका हिल डीसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और डोर लॉक/अनलॉक बटन को कंट्रोल पैनल से हटकर सेंटर कंसोल पर आ गये हैं.

Mahindra Thar 4×2 Engine Specifications
नयी महिंद्रा थार AX (O) और LX ट्रिम्स में पेश की गयी है. नयी थार को दो नये कलर ऑप्शंस (ब्लेजिंग ब्रोंज और एवरेस्ट व्हाइट) में पेश किया गया है. इसमें दो इंजन ऑप्शंस 1.5 L डीजल और 2.0 L टर्बो पेट्रोल मौजूद है. इसका डीजल वेरिएंट जहां 9.99 लाख रुपये में आयेगा, वहीं टर्बो पेट्रोल मॉडल की कीमत कंपनी ने 13.49 लाख रुपये रखी है. आपको बता दें कि 2WD वेरिएंट में 1.5 L डीजल इंजन महिंद्रा XUV300 में दिया गया है. यह इंजन 117hp की पावर के साथ 300Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल (MT) गियरबॉक्स के साथ दिया गया है. वहीं, थार का दूसरा इंजन 2.0-L टर्बो पेट्रोल 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आया है, जो 152hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Mahindra Thar vs Maruti Jimny
महंगी होने की वजह से महिंद्रा थार को खरीदने की अधूरी हसरत रखनेवालों के लिए सस्ती महिंद्रा थार अच्छी खबर ले आयी है. महिंद्रा थार का सबसे सस्ता मॉडल भारतीय बाजार में आ गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 13.49 लाख तक जाती है. बता दें कि कंपनी ने ये कीमतें पहले 10 हजार ग्राहकों के लिए तय की हैं. इसके बाद कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. सस्ती महिंद्रा थार का मुकाबला मारुति की आनेवाली ऑफ-रोडर एसयूवी जिम्नी (Maruti Jimny) के साथ हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










