Honda Activa H-Smart: होंडा एक्टिवा का लेटेस्ट वेरिएंट लॉन्च, आपके इशारे पर होगा लॉक-अनलॉक, कीमत 75 हजार रुपये

Honda Activa H-Smart Launched – नया होंडा स्कूटर स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट सहित तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. नये स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 74,536 रुपये से शुरू होती है. कंपनी का दावा है कि Honda Activa H-Smart स्कूटर में कई एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं.

Honda Activa H-Smart Scooter Launched in India
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, एचएमएसआई (Honda Motorcycle and Scooter India, HMSI) ने नयी 2023 एक्टिवा एच-स्मार्ट (Honda Activa H-Smart) को लॉन्च कर दिया है. नया होंडा स्कूटर स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट सहित तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. नये स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 74,536 रुपये से शुरू होकर 80,537 रुपये तक जाती है. कंपनी का दावा है कि Honda Activa H-Smart स्कूटर में कई एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं.

Honda Activa H-Smart : स्मार्ट-की टेक्नोलॉजी है खास
Honda Activa का यह लेटेस्ट वेरिएंट एक खास फीचर के साथ आया है. इसमें घरेलू बाजार में पहली बार होंडा स्मार्ट चाबी टेक्नोलॉजी पेश की गई है. स्मार्ट चाबी के जरिये बिना फिजिकल चाबी के इस्तेमाल से स्कूटर को लॉक और अनलॉक किया जा सकता है. इस स्मार्ट चाबी के इस्तेमाल से स्कूटर का इंजन तब चालू किया जा सकता है, जब वाहन चाबी के दो मीटर के दायरे में हो. यह एक्टिवा का नया टॉप-एंड वेरिएंट है. होंडा का यह स्कूटर जनवरी 2023 के अंत तक डीलरशिप पर पहुंचने लग जाएगा.

Honda Activa H-Smart : वेरिएंट्स और कीमत
Honda Activa H-Smart भारतीय बाजार में तीन ट्रिम में पेश की गई है और फीचर्स के लिहाज से इनकी कीमत अलग-अलग है. स्कूटर के न्यू जेनेरेशन मॉडल को तीन ट्रिम ऑप्शंस – स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट में लॉन्च किया गया है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 74,536 रुपये, 77,036 रुपये और 80,537 रुपये रखी गई है. होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट स्कूटर के बारे में कंपनी का दावा है कि इसमें पांच नयी पेटेंट टेक्नोलॉजी एप्लीकेशंस दी गई है.
Honda Activa H-Smart : नयी टेक्नोलॉजी वाला स्कूटर
नये होंडा एक्टिवा स्कूटर में पेश की गई नयी टेक्नोलॉजी में बेहतर स्मार्ट टंबल टेक्नोलॉजी, अपडेटेड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन, एसीजी स्टार्टर और फ्रिक्शन रिडक्शन शामिल हैं. यह पेटेंट टेक्नोलॉजी पावरट्रेन को ज्यादा कुशल बनाने का दावा करती हैं. होंडा का दावा है कि नया स्कूटर कई नयी टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यह एडवांस्ड स्मार्ट पावर टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है, जो लीनियर पावर जेनरेशन सुनिश्चित करता है. इस स्कूटर में 110 सीसी PGM-FI इंजन मिलता है, जो OBD2 के अनुरूप है.
Honda Activa H-Smart : स्कूटर में मिलेंगे नये फीचर्स
होंडा एक्टिवा के इस स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें एक नया स्मार्ट फाइंड फीचर मिलता है. स्मार्ट चाबी के माध्यम से इसे भीड़ में या अंधेरे में आसानी से खोजा जा सकता है. स्मार्ट चाबी के जरिये राइडर बिना फिजिकल चाबी का इस्तेमाल किये स्कूटर को लॉक और अनलॉक किया जा सकता है. यह इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच के साथ भी आता है. इसके अलावा, होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट में डीसी एलईडी हेडलैंप, बड़ा व्हीलबेस, लंबा फुटबोर्ड एरिया और नया पासिंग स्विच दिया गया है. स्कूटर में अलॉय व्हील्स के साथ नये डिजाइन एलिमेंट्स भी दिये गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










