Dunki: तो यह है डंकी की कहानी! खुला कहानी का ट्विस्ट तो शाहरुख खान ने उड़ाए होश, कहा- हिरानी साहब ने भी...
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Dec 2023 10:01 AM
शाहरुख खान की डंकी के रिलीज होने में सिर्फ कुछ दिन बच गए है. फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी मुख्य किरदार में है. फिल्म की रिलीज से पहले किंग खान एक विशेष कार्यक्रम के लिए दुबई गए, जहां उन्होंने मूवी की कहानी को लेकर बात की.

शाहरुख खान की डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म को लेकर एक्टर जबरदस्त प्रमोशन करने में लगे हुए है.

डंकी की रिलीज से पहले शाहरुख खान एक विशेष कार्यक्रम के लिए दुबई गए, जहां उन्होंने मूवी की कहानी को लेकर बात की. किंग खान की एक झलक पाने के लिए वहां लाखों फैंस आए थे.

इस इवेंट में शाहरुख खान ने खुलासा किया कि यह एक ऐसी फिल्म है जो फिल्म निर्माता ने अपने जीवन में नहीं बनाई थी. उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं पता. राजू हिरानी साहब ने भी कभी ऐसी फिल्म नहीं बनाई.”
King Khan narrates how Raju Hirani hasn’t made a film like #Dunki before ❤️🔥🙌 #DunkiAdvanceBookings #ShahRukhKhan #DunkiInDubai #ShahRukhKhaninDubai pic.twitter.com/k6hrzQYYO1
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) December 17, 2023

शाहरुख ने कहा, जब हमने फिल्म पूरी की और इसे पहली बार देखा, हमको ऐसा लगा राजू हिरानी साहब ने एक प्रेम कहानी बना दी है जो सदियों तक फैली हुई है.

किंग खान ने डंकी की कहानी बताते हुए कहा, “यह एक बहुत ही मर्मस्पर्शी फिल्म है. मुझे लगता है कि ये प्यार की कहानी है, इसमें एक्शन है जो राजू हिरानी ने कभी डाला नहीं है. दोनों सारे सीक्वेंस ऐसे हैं जो मुझे लगता है कि मैंने नहीं किए हैं.

शाहरुख खान ने कहा, वह सब तो है लेकिन राजू कभी भी अपनी फिल्में ट्रेलर और टीजर में नहीं दिखाते. उन्हें पसंद है कि लोग थिएटर में आएं और इसका आनंद लें. तो, आपको ढेर सारा प्यार और कॉमेडी मिलेगी.”

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 41 मिनट का है.

वहीं, हाल ही में यूके के न्यूजपेपर ने टॉप 50 एशियन सेलेब्रिटी 2023 की साझा की है, जिसमें शाहरुख खान नंबर एक पर है. जवान और पठान की सफलता के बाद किंग खान सातवें आसमां पर है.

बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सालार और शाहरुख खान की डंकी टकराएगी. दोनों की एडंवास बुकिंग तगड़ी है. अब देखना है कि बाजी कौन मारता है.

डंकी के रिलीज से पहले शाहरुख माता के दरबार पहुंचे. उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो एक काले रंग की पफर जैकेट पहना था और हुडी लगाया हुआ था. उनके साथ बॉडीगार्ड और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थी.
Also Read: Salaar Vs Dunki: एडवांस बुकिंग में सालार ने डंकी को छोड़ा पीछे, प्रभास और शाहरुख खान में होगी कांटे की टक्करप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










