उत्तराखंड टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM धामी ने लिया जायजा, पाइप से हो रही खाना-पानी और ऑक्सीजन सप्लाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Nov 2023 7:34 PM
**EDS: VIDEO GRAB VIA @pushkardhami** Uttarkashi: Rescue and relief operations underway after a portion of a tunnel under construction between Silkyara and Dandalgaon on the Brahmakhal-Yamunotri national highway collapsed, in Uttarkashi district, Sunday, Nov. 12, 2023. (PTI Photo)(PTI11_13_2023_000084B)
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से उसके अंदर फंसे सभी 40 श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं. राहत और बचाव दल श्रमिकों को निकालने के काम में लगातार जुटी है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से उसके अंदर फंसे सभी 40 श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं. रेस्क्यू टीम का फंसे हुए लोगों से संपर्क स्थापित हो गया है. इसके अलावा पाइप के जरिये उनतक खाना, पानी और ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है.

वहीं, घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया. सीएम धामी ने कहा कि यहां तेजी से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है और अंदर फंसे मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री कंप्रेसर के जरिये भेजा जा रहा है. सीएम धामी ने उम्मीद जताई की जल्द ही फंसे हुए लोगों को निकाल लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रेल मंत्री ने उनसे घटना को लेकर विस्तार से बातचीत की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है . उन्होंने श्रमिकों के परिजनों से कहा कि अंदर फंसे लोगों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

बता दें, सिलक्यारा—डंडालगांव सुरंग में पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से फंसे श्रमिकों तक पहुंच बनाने के लिए बचाव कर्मी रात भर मलबा हटाने के काम में जुटे हुए हैं. वहीं श्रमिकों तक खाना, पानी और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है.

सिलक्यारा में बनाए गए पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, वॉकी-टॉकी के जरिए सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क हुआ है और सभी श्रमिक सुरक्षित हैं.

सुरंग में पानी के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है. इसी पाइपलाइन के जरिए कंप्रेसर की मदद से दबाव बनाकर श्रमिकों तक खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं.

उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए खुदाई करने वाली बड़ी मशीनों की मदद से पानी युक्त मलबा हटाने का काम अविरल जारी है.

पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, अग्निशमन दल, आपातकालीन 108 नंबर, सुरंग का निर्माण करा रही संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, सीमा सड़क संगठन और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कर्मचारी मलबा हटाने और सुरंग खोलने के काम में जुटे हुए हैं.

बीते 24 घंटे से ज्यादा समय से राहत और बचाव अभियान जारी है. मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है.

उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार की सुबह अचानक ढह गया था जिससे उसमें 40 श्रमिक फंस गए थे.

सुरंग का जो हिस्सा ढहा है, वह सुरंग के मुहाने से करीब 200 मीटर दूर है. सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी नवयुग इंजीनियरिंग लिमिटेड के अनुसार, सुरंग में फंसे मजदूर बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के हैं. (भाषा इनपुट से साभार)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










