ePaper

PHOTOS: बिहार में पीठ पर बैठकर मगरमच्छ को बांध रहे लोग, अजगर-कोबरा का दबोच रहे फन, देखिए तस्वीरें..

Updated at : 24 Sep 2023 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बिहार में पीठ पर बैठकर मगरमच्छ को बांध रहे लोग, अजगर-कोबरा का दबोच रहे फन, देखिए तस्वीरें..

बिहार में बारिश की वजह से अब मगरमच्छ और सांप बिलबिलाने लगे हैं. रिहाइशी इलाकों में सांप और मगरमच्छ आने लगे हैं. पश्चिमी चंपारण और कोसी-सीमांचल इलाकों में आए दिन मगरमच्छ और विशालकाय अजगर व कोबरा दिख रहे हैं. देखिए तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

बिहार में इन दिनों बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ा है. वहीं पश्चिमी चंपारण में वीटीआर के वन क्षेत्रों से वन्यजीवों का रिहायशी क्षेत्रों में जाने का सिलसिला लगातार जारी है. आए दिन वीटीआर के नदी नालों से निकलकर मगरमच्छ रिहायशी इलाकों के गड्ढे व तालाब में पहुंच रहे है. जिन्हें वन कर्मियों की टीम रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ा जा रहा है.

undefined

सुपौल के सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत के कल्याणपुर गांव के वार्ड नंबर 05 में शनिवार को वन विभाग के अधिकारी ने करीब 10 फीट लंबा अजगर का रेस्क्यू किया. बताया जाता है कि कुशेश्वर मालाकार के घर के पास मछली पकड़ने के लिए मछुआरे द्वारा जाल लगाया गया था. जाल में अजगर सांप फंस गया. शनिवार की सुबह मछुआरे ने मछली पकड़ने वाले जाल को निकालने गया. अजगर सांप को देखकर दंग रह गया.

undefined

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सीमावर्ती इलाकों में मगरमच्छ रिहाइशी इलाकों में पहुंच रहे हैं. बगहा पटखौली ओपी थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव से मदनपुर वन प्रक्षेत्र के वन कर्मियों की टीम ने हाल में ही एक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया. मगरमच्छ को गांव के समीप खेत में लोगों ने देखा था. मगरमच्छ को वनकर्मियों ने नदी में छोड़ दिया.

undefined

वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जी टाइप कॉलोनी के पास मृत त्रिवेणी कैनाल से एक मगरमच्छ पिछले दिनों निकला और सरकारी क्वार्टर के नजदीक घास चर रही एक बकरी को अपना शिकार बना लिया. ग्रामीणों के हो हल्ला करने के बाद मगरमच्छ बकरी को छोड़कर फिर नदी की तरफ चला गया.

undefined

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के 6 आरडी पुल के समीप बिसहा गांव में एक विशालकाय किंग कोबरा वन क्षेत्र से भटककर जा घुसा. सांप की फुफकार सुनकर ग्रामीण चीखते चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे. जबकि कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी.

undefined

स्नेक कैचर की टीम घटनास्थल पर पहुंच करीब 15 फीट लंबे किंग कोबरा को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया. वही किंग कोबरा को जटाशंकर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या टी-1 में छोड़ दिया गया. धरमनिया टोला गांव में एक घर में आठ फीट लंबा अजगर सांप घुस रहा था.उसका रेस्क्यू कर वीटीआर के संरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया.

undefined

पश्चिमी चंपारण के गोरखपुर व नरकटियागंज रेलखंड पर बगहा-वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के बीच मंगलपुर औसानी हाॅल्ट के समीप पिछले दिनों ट्रेन की चपेट आ जाने से दो मगरमच्छ की कटकर मौत हो गयी.

undefined

हरनाटांड़ में वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से दो मगरमच्छों का रेस्क्यू हाल में ही किया.मगरमच्छ सेमरा थाना क्षेत्र के टड़वलिया गांव के एक पोखर से निकल कर बाहर आ गया. मगरमच्छ को देखकर लोग भागने लगे. दूसरा मगरमच्छ भतौड़ा से रेस्क्यू किया गया.दोनों मगरमच्छों को गंडक नदी में छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन