Gyanvapi Masjid Case: 30 साल बाद खुला व्यास जी का तहखाना, सफाई के बाद हुई पूजा, देखें तस्वीरें

Varanasi: A priest performs prayers in the basement of Gyanvapi mosque following court orders allowing the resumption of the practice that was discontinued three decades back, in Varanasi, late Wednesday night, Jan. 31, 2024. (PTI Photo)(PTI02_01_2024_000320B)
न्यास अध्यक्ष ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर जब बन रहा था तब व्यास परिवार के सदस्यों ने अपनी सम्पूर्ण गद्दीदारी काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को एक समझौते के तहत न्यास को समर्पित कर दिया था, इसलिए वहां पूजा पाठ कराने की जिम्मेदारी न्यास की ही है.

वाराणसी जिला अदालत द्वारा हिंदुओं को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा का अधिकार दिये जाने के चंद घंटे बाद बुधवार देर रात तहखाने को खोलकर उसकी साफ सफाई की गई और फिर वहां पूजा की गई. गुरुवार को सुबह से ही लोग वहां पहुंचने लगे और पूजा दर्शन करने लगे.

काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने तहखाने के अंदर सफाई और शुद्धिकरण किया
व्यास ने बताया कि काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने सबसे पहले तहखाने के अंदर सफाई और शुद्धिकरण किया और फिर आचार्य गणेश्वर द्रविड़ ने कलश स्थापित किया. उन्होंने बताया कि इसके बाद मंत्रोच्चार कर गौरी-गणेश की आरती की गयी और सभी देवताओं का स्मरण कर पूजन किया गया, उन्हें नैवेद्य, फल अर्पित किए गए और भोग लगा कर आरती उतारी गई.

काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 31 साल बाद व्यास जी का तहखाना पूजा-पाठ के लिये, रात करीब साढ़े 10 बजे खोला गया और उसकी साफ-सफाई करायी गयी. पांडेय ने कहा, जैसा कि अदालत का आदेश था, उसका पालन करना भी जरूरी था तो जिला प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ सारी व्यवस्था कर दी है. मुझे लगता है कि जो भी कमी रह गई है उसे धीरे-धीरे दूर कर लिया जाएगा. पांडेय ने बताया कि जिला अदालत के आदेश के बाद व्यास जी के तहखाने में पूर्व की तरह अब पूजा पाठ नियमित किया जाएगा.

काशी विश्वनाथ के तर्ज पर होगी व्यास जी की पूजा
बाबा श्री काशी विश्वनाथ की पांच बार नियमित पूजा होती है, वैसे ही व्यास जी तहखानों में देवी देवताओं की राग भोग, आरती कराई जाएगी. पांडेय ने बताया कि पूजा पाठ के लिए वहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पुजारियों की टीम लगाई जाएगी, जिस पुजारी की जब ड्यूटी होगी वो वहां पूजा पाठ करेंगे.

व्यास परिवार के सदस्यों ने अपनी सम्पूर्ण गद्दीदारी काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास समर्पित कर दिया
न्यास अध्यक्ष ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर जब बन रहा था तब व्यास परिवार के सदस्यों ने अपनी सम्पूर्ण गद्दीदारी काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को एक समझौते के तहत न्यास को समर्पित कर दिया था, इसलिए वहां पूजा पाठ कराने की जिम्मेदारी न्यास की ही है.

1993 के बाद से बंद थी व्यास जी की पूजा
तहखाने में वर्ष 1993 तक पूजा-अर्चना होती थी मगर उसी साल तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार ने इसे बंद करा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










