ePaper

सर्दियों में बथुआ साग खाने के हैं कई फायदे, जानें इसके सेहत भरे गुण

Updated at : 30 Nov 2023 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
सर्दियों में बथुआ साग खाने के हैं कई फायदे, जानें इसके सेहत भरे गुण

Bathua Saag Benefits: जाड़े के मौसम में सब्जी बाजार में कई तरह के साग खूब मिलते है . जिनका सेवन आपको सेहत की सौगात देता हैं. इनमें बथुआ का साग सेवन कब्ज, लीवर और यूरिन रिलेटेड बीमारियों में काफी फायदेमंद होता है.

विज्ञापन
undefined

सर्दी के मौसम में बथुआ साग का सेवन सेहत के लिये काफी लाभदायक है. बथुआ का साग न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें भरपूर औषधीय गुण भी होते हैं. सर्दियों में होने वाले बालों की समस्या जैसे ड्राइनेस, डैंड्रफ हटाने में भी यह लाभदायक है

undefined

बथुआ को अंग्रेजी में लैम्ब्स क्वाटर्स (Lambs Quarters) कहा जाता है, जबकि इसका वैज्ञानिक नाम केनोपोडियम एलबम (Chenopodium album) है.

undefined

सीधे तौर पर बथुआ गुणों की खान है. बथुआ में कई विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं. विटामिन बी वन, बी टू, बी थ्री, बी फाइव, बी सिक्स, समेत विटामिन सी से भी यह साग भरपूर है. इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैगनीज, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम व जिंक मिलते हैं.

undefined

बथुआ में पाये जानेवाले विटामिन्स और मिनरल्स के कारण आम लोगों से लेकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों तक के लिए यह अमृत समान है. एक्सपर्ट ने बताया कि बथुआ साग के सेवन से पथरी नहीं होता है.

undefined

बथुआ में जिंक होता है जो शुक्राणुवर्धक है. इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है. बथुआ का रस, उबाला हुआ पानी पीने से खराब लीवर को भी ठीक किया जा सकता है. यह मूत्र रोग के रोगी के लिए सर्वश्रेष्ठ औषधि के समान है.

undefined

बथुआ के रस में नमक मिला कर सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं. पेट की कई बीमारियों का निदान होता है. पेट दर्द में भी यह आरामदायक होता है.

undefined

सिर में गंदगी के कारण डैंड्रफ और जूं की समस्या हो जाती है. इसे आसानी से मिटाने के लिए बथुआ और नींबू को पानी में उबाल कर सिर धोने से इसका निदान होता है.

undefined

पानी की कमी के कारण या फिर किसी और कारण से यूरिन में जलन और दर्द की शिकायत होने पर बथुआ में नमक, जीरा और नींबू को उबाल कर उसके सेवन से समस्या दूर होती है

undefined

बथुआ के रस में चीनी मिला कर पीने से पथरी की समस्या खत्म होती है.मलेरिया या सामान्य बुखार में भी बथुआ का सेवन लाभकारी है. इसको पीने से यह बुखार दूर हो जाता है.

Also Read: जाड़े में बनाइए गोभी के चटपटे पराठे और दही रायता, उंगलियां चाटकर खाएंगे खाने वाले
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola