CG Election Result: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और मंत्रियों की क्या है स्थिति, यहां देखें

CG Election Result|छत्तीसगढ़ में कई दौर की मतगणना के बाद भूपेश बघेल कैबिनेट के अधिकतर मंत्री अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं. किस मंत्री की क्या स्थिति है, उसके बारे में एक नजर में यहां देखें.

प्रेमसाय सिंह टेकम प्रतापपुर (एसटी) सीट से इस बार प्रेमसाय सिंह टेकम को टिकट नहीं मिला. उनकी जगह कांग्रेस पार्टी ने राजकुमारी शिवभजन मराबी को टिकट दिया. भारतीय जनता पार्टी ने यहां शकुंतला सिंह पोर्थे को मैदान में उतारा था. कांग्रेस उम्मीदवार यहां चार हजार से अधिक मतों के अंतर से पीछे चल रही है.

छत्तीसगढ़ के डिप्टी चीफ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव अंबिकापुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं. भाजपा के राजेश अग्रवाल ने उन पर 1623 वोटों की बढ़त बना ली है.

सीतापुर विधानसभा सीट पर भूपेश बघेल सरकार के मंत्री अमरजीत भगत पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस नेता को भाजपा पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने पीछे छोड़ दिया है.
Also Read: Chhattisgarh Elections Result 2023 : छत्तीसगढ़ में ‘महादेव’ ने कांग्रेस को हराया ? Also Read: Chitrakot|Chhattisgarh Election Result|चित्रकोट में पीछे चल रहे हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज Also Read: Assembly Election 2023 LIVE Results: विधानसभा चुनाव के नतीजे देखें ऑनलाइन, काम आयेंगे ये प्लैटफॉर्म्स
भूपेश बघेल सरकार के युवा मंत्री उमेश पटेल ने खरसिया विधानसभा सीट पर 8258 वोटों की बढ़त बना ली है. यहां 10 राउंड की मतगणना हो चुकी है. कुल 21 राउंड की गणना होनी है. यहां भाजपा ने महेश साहू को मैदान में उतारा था.

कोरबा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लखनलाल देवांगन सन ऑफ तुलसीराम देवांगन ने छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मंत्री जयसिंह अग्रवाल उर्फ जयसिंह भैया पर 9,522 मतों के अंतर से बढ़त बना ली है. तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के इंजीनियर विशाल केलकर हैं. उन्हें 2,394 वोट मिले हैं. यहां 18 में से 6 राउंड की मतगणना हो चुकी है.

आरंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया को गुरु खुशवंत साहेब ने पछाड़ दिया है. खुशवंत ने डॉ डहरिया पर 6051 वोटों की बढ़त बना ली है. खुशवंत ने 30,900 वोट हासिल कर लिए हैं.
Also Read: राजनांदगांव सीट पर बीजेपी जीत की ओर, पार्टी जीती तो, क्या रमन सिंह को फिर मिलेगी छत्तीसगढ़ की बागडोर? Also Read: CG Election Result: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से सत्ता छीन लेगी भाजपा! जानें क्या कह रहा है रुझान Also Read: CG Election: मुख्यमंत्री की कुरसी जाने के बाद लगातार घटती गई डॉ रमन सिंह की आय, जानें क्या है कमाई का जरिया
डौंडी-लोहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं श्रीमती अनिला भेंडिया ने भाजपा के देवलाल ठाकुर पर 13,256 मतों की बढ़त हासिल कर ली है. यहां 20 में से 9 राउंड की मतगणना हो चुकी है. हमर राज पार्टी के गिरवर सिंह ठाकुर को महज 2,733 वोट मिले हैं.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा सीट पर अपने भतीजे और भाजपा के उम्मीदवार विजय बघेल (सांसद) पर 4262 वोटों की बढ़त बना ली है. अजित जोगी के बेटे अमित अजित जोगी को अब तक सिर्फ 1648 वोट मिले हैं. यहां 18 राउंड में मतगणना होनी है. इसमें 7 राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है.

दुर्ग ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के सीनियर लीडर ताम्रध्वज साहू को भाजपा के ललित चंद्राकर ने पछाड़ दिया है. चंद्राकर ने भूपेश बघेल कैबिनेट के मंत्री पर 4674 वोटों की बढ़त बना ली है.

कवर्धा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता अकबर भाई 12092 वोटों से पीछे चल रहे हैं. भाजपा के विजय शर्मा को 6 राउंड की मतगणना के बाद 44491 वोट मिले हैं, जबकि मोहम्मद अकबर उर्फ अकबर भाई को 32399 वोट प्राप्त हुए हैं. तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजा खड्गराज सिंह हैं. उन्हें महज 1,989 वोट मिले हैं.

कोंटा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कद्दावर कांग्रेस नेता कवासी लखमा जो अब तक कभी नहीं हारे, पर भाकपा के मनीष कुंजाम ने बढ़त बना ली है. कवासी लखमा 634 वोट से पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर भाजपा के सोयम मुका तीसरे नंबर पर हैं.

रवींद्र चौबे (संसदीय कार्य मंत्री) साजा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भूपेश बघेल सरकार के वरिष्ठ मंत्री पिछड़ गए हैं. भाजपा के ईश्वर साहू ने उन्हें 964 वोट से पछाड़ दिया है.

छत्तीसगढ़ के स्पीकर चरणदास महंत, जो सक्ती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के डॉक्टर खिलावन साहू से करीब 1953 वोटों से पिछड़ गए हैं.

नवागढ़ विधानसभा सीट पर गुरु रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं. भाजपा के दयालदास बघेल ने उन्हें 2385 वोट से पछाड़ दिया है. तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के ओमप्रकाश बाचपाई हैं, जिन्हें 1231 वोट मिला है.

भूपेश बघेल सरकार के एक और मंत्री मोहन मरकाम कोंडागांव सीट पर भाजपा की लता उसेंडी ने पिछड़ गए हैं. मोहन मरकाम को 19310 वोट मिले हैं, जबकि लता उसेंडी ने 19903 वोट हासिल कर लिए हैं. यहां 18 राउंड में गणना होनी है, जिसमें 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




