ePaper

पलामू में बालू माफिया के खिलाफ खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 ठिकानों पर हुई छापेमारी, देखें Pics

Updated at : 03 Jan 2023 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
पलामू में बालू माफिया के खिलाफ खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 ठिकानों पर हुई छापेमारी, देखें Pics

पलामू में बालू माफिया के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. इन बालू माफिया के 21 ठिकानों पर छापेमारी हुई है. इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. वहीं, 36,500 सीएफटी बालू भी जब्त की गई है. इस छापेमारी से बालू माफिया में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
undefined
बालू माफिया के खिलाफ 21 ठिकानों पर छापेमारी

पलामू में बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार करवाई जारी है. पिछले 31 दिसंबर से चल रहे इस कार्रवाई के चौथे दिन छतरपुर थाना क्षेत्र के बंधूडीह गांव में 21 ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से किए गए बालू का भंडारण को जब्त किया गया है. इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.

undefined
नौ लोगों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने स्थानीय थाना पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. छापामारी में 36,500 सीएफटी बालू भी जब्त की गई है.

undefined
31 दिसंबर, 2022 को भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले 31 दिसंबर, 2022 को भी बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषभ गर्ग एवं जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में रात में छापामारी की गई थी जिसमें ट्रैक्टर में रखे गए 190 सीएफटी बालू समेत चार ट्रैक्टर एवं छह बाइक को जब्त किया गया था. ट्रेक्टर मालिक, चालक सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

Also Read: झारखंड के इस जिले में मृत लाभुक के नाम पर उठाया जाता है राशन, कारण जानकार आप हो जाएंगे हैरान
undefined
बालू को लेकर पलामू की राजनीति ठंड में भी हुई गर्म

इधर, बालू की कालाबाजारी को लेकर पलामू की राजनीति भी गर्म है. बालू के सवाल पर जेएमएम और आजसू आमने-सामने है. एकतरफ जहां आजसू के पूर्व जिला अध्यक्ष ने बालू पर सरकार के दिशा निर्देश स्पष्ट नहीं रखने के बात पर सरकार को घेरते हुए उसपर बालू की राजनीति करने का आरोप लगाया. वहीं, जेएमएम के दीपक तिवारी ने बालू पर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए इसे सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि बालू के अवैध खनन एवं भंडराण में आजसू नेता का ही हाथ है.

undefined
चाहे जो भी हो अवैध धंधा करने वाले जेल में होंगे : एसडीपीओ

जिले के तेज तर्रार एसडीपीओ सह प्रशिक्षु आईपीएस ऋषभ गर्ग ने बताया है की चाहे वो जो भी हो अवैध रूप से बालू के खनन एवं भंडारण करने वाले को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया को बालू के धंधे में लिप्त सभी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्लानिंग के तहत करवाई की जा रही है.

रिपोर्ट : सैकत चटर्जी, पलामू.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola