ePaper

करवा चौथ के उपवास के दिन भी बनी रहेगी एनर्जी, फॉलो करें ये टिप्स

Updated at : 29 Oct 2023 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
करवा चौथ के उपवास के दिन भी बनी रहेगी एनर्जी, फॉलो करें ये टिप्स

Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जाएगा. इसे लेकर महिलाओं ने तैयारी पूरी कर ली है. सुहागिन महिलाएं दिन भर व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. चांद को देखकर पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं. दिन भर उपवास में भी आपकी एनर्जी बनी रहे इसके लिए ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

करवा चौथ की रस्मों के अनुसार सूर्याेदय से पहले महिलाएं सरगी करती हैं. इसके बाद दिनभर का उपवास होता है. व्रती अपने पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करती हैं.

undefined

करवा चौथ में उपवास के साथ ऊर्जावान बने रहने और कमजोरी या बीमार पड़ने से बचना भी जरूरी है. कुछ सुझावों को पालन आपकी मदद कर सकता है.

कई महिलाएं भूलवश सरगी नहीं कर पाती हैं ऐसा नहीं करना चाहिए. यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरगी से ही पूरे दिन व्रत रखने के लिए ऊर्जा मिलती है इसलिए उसमें पौष्टिक खाद्य पदार्थ जरूर शामिल होना चाहिए.

undefined

सरगी में कुछ महिलाएं मिठाई खा लेती हैं. ऐसे में सरगी में मिठाई का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से थोड़ी देर बाद भूख लग सकती है. इसके बजाय आप पनीर खा सकती हैं

undefined

सरगी में सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, पिस्ता, अंजीर और अखरोट खाने चाहिए. ये सूखे मेवे पोषण देने के साथ ऊर्जा संचय करने में मदद करते हैं.

undefined

सरगी के लिए एक दिन पहले ही ताजे फलों को खरीदें और सुबह के भोजन में शामिल करना चाहिए क्योंकि वे शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करते हैं.

undefined

सरगी में गर्म पानी का सेवन करने से भी आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी.

undefined

दिन भर हाईड्रेट रहना है तो चाय पीने की जगह छाछ या ताजे फलों का रस ले सकते हैं. आप नारियल पानी भी पी सकती हैं.

undefined

बहुत जरूरत ना हो तो उपवास के दिन बाजार या कहीं और जाने से बचें शरीर पर तनाव डालने या गर्मी में बाहर जाने से बचना चाहिए.

undefined

परिवार के सदस्यों को उपवास के दिन नाश्ते में दही चूड़ा या सैंडविच का नाश्ता दे सकती हैं इससे आप रसोई में थकान महसूस नहीं करेंगी.

Also Read: Karwa Chauth Best Mehndi Design PHOTOS 2023 : हाथ और पैरों में लगाइए आसान और सुंदर मेंहदी डिजाइन
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola