ePaper

Karwa Chauth Vrat 2023 : करवा चौथ पर भूल से भी ना करें ये काम

Updated at : 13 Oct 2023 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth Vrat 2023 : करवा चौथ पर भूल से भी ना करें ये काम

Karwa Chauth Vrat 2023: इस साल एक नवंबर को करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा. कई महिलाओं को व्रत की विधि तो पता होती है कि क्या करना है. लेकिन कई को यह पता नहीं होता कि क्या नहीं करना चाहिए. इस मौके पर जानना जरूरी है कि ऐसे कौन से काम हैं जो करवा चौथ के दिन नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
undefined

इस व्रत में रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. करवा चौथ का पर्व चंद्रमा की पूजा के बिना अधूरा माना जाता है. इस दिन भगवान गणेश और माता करवा की पूजा की जाती है.

undefined

करवा चौथ के दिन सुबह सूर्याेदय से पहले उठने का खास महत्व बताया गया है. सुबह सूर्याेदय से पहले इसलिए उठना होता है क्योंकि देश के कई हिस्सों में सरगी की प्रथा का पालन किया जाता है. महिलाएं सरगी में मिला हुआ भोजन खाती हैं, ढेर सारा पानी पीती हैं. इसके बाद भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत रखने का संकल्प लेती हैं.

undefined

कई महिलाओं को पता नहीं होता कि क्या नहीं करना चाहिए. कुछ काम है जो करवा चौथ के दिल नहीं करना चाहिए.

undefined

करवा चौथ के दिन नीले, भूरे, और काले रंग को अशुभता का प्रतीक माना जाता है. संभव हो तो इस दिन लाल रंग या चटक रंग के कपड़े पहने ये शुभ फल देता है.

undefined

करवा चौथ के दिन सुई, धागे, कैंची, अथवा सेफ्टी पिन का उपयोग ना करें.

Also Read: Personality Test : प्यार जाहिर करने के तरीके से जानिए लाइफ पार्टनर की पर्सनालिटी
undefined

पूजा पाठ के दिन किसी की भी बुराई या चुगली ना करें.

undefined

करवा चौथ के दिन यानी व्रत के दिन किसी भी सोए हुए आदमी को नींद से नहीं उठाना चाहिए. अर्थात उसकी नींद में बाधा ना डालें और आराम करने दें.

undefined

आधुनिकता के दौर में कई महिलाएं अपना टाइम पास करने के लिए जुआ भी खेलती हैं जो गलत हैं. व्रत के वक्त इस तरह के काम करने करना शुभ नहीं होता है

Also Read: Jitiya Vrat 2023: कब और किस कामना के लिए किया जाता है जितिया व्रत
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola