ePaper

Jitiya Vrat 2023: कब और किस कामना के लिए किया जाता है जितिया व्रत

Updated at : 29 Sep 2023 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
Jitiya Vrat 2023: कब और किस कामना के लिए किया जाता है जितिया व्रत

Jitiya Vrat 2023: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत या जिउतिया व्रत करने का विधान है. इस साल यह व्रत 5 अक्तूबर से शुरू होगा और 7 अक्टूबर तक चलेगा. महिलाएं 6 अक्टूबर को निर्जला व्रत कर भगवान से अपनी संतान की संतान की लंबी उम्र, आरोग्य और सुखमय जीवन की कामना करती है.

विज्ञापन
undefined

जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन पूरे दिन उपवास रखकर जीमूतवाहन की पूजा करती है और पुत्र की लंबी आयु के लिए कामना करती है .

undefined

देश के अलग-अलग हिस्सों में इस व्रत को जिउतिया, जितिया, जीवित्पुत्रिका, जीमूतवाहन व्रत के नाम से जाना जाता है. व्रत के एक दिन पहले नहाय खाए का विधान होता है.

undefined

जिस दिन नहाय खाए होता है जो भी स्त्री इस व्रत को रखती है़ एक दिन पहले से पकवान बनाती है़ सेंधा नमक से और बिना लहसुन प्याज का खाना शुद्धता से बना कर खाती है़.

undefined

व्रत कथा के अनुसार उदयातिथि की अष्टमी को व्रत करे शुद्ध अष्टमी को व्रत करे और नवमी में पारण करें. स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें. पूजा समाप्त होने के बाद जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी जाती है. पारण के बाद यथाशक्ति दान और दक्षिणा दें.

undefined

जिवितपुत्रिका व्रत की कथा महाभारत काल से जुड़ी है. अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र से अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ को नष्ट कर दिया. तब भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा की अजन्मी संतान को फिर से जीवित कर दिया. गर्भ में मरने के बाद जीवित होने के कारण उस बच्चे का नाम जीवित्पुत्रिका रखा गया. तब उस समय से ही संतान की लंबी उम्र के लिए जितिया का व्रत रखा जाने लगा.

undefined

दूसरी कथा चील-सियार की कथा है जिसमें जिउतिया के पूजा की कथा सुनने से किस तरह अगले जन्म में दोनों मनुष्य रूप में राजकुमारी बनकर सगी बहनें हुईं. फिर से जिवितपुत्रिका व्रत किया तो उसके भी पुत्र जीवित रहे.

undefined

इस साल व्रत का उपवास 6 अक्टूबर शुक्रवार को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत का पारण 7 अक्टूबर दिन शनिवार को किया जाएगा. इस दिन प्रात: काल स्नान के बाद पूजा करके पारण करें. मान्यता है कि व्रत का पारण गाय के दूध से ही करे तथा सूर्योदय के बाद ही करना चाहिए.

undefined

जितिया व्रत में नहाय खाए के दिन मडुआ की रोटी गेहूं के आटे की दूध-पिट्ठी, देसी मटर करी, झिंगली-तोरी की सब्जी, अरबी की सब्जी, नोनी साग, पोई साग के पकौड़े, काशीफल की सब्जी, खीरे का रायता और न जाने कितने व्यंजन खाये और खिलाये जाते हैं.

Also Read: Pitru Paksha 2023 Live: पूर्णिमा श्राद्ध आज, तर्पण के जल से तृप्त होंगे पितर, जानें पिंडदान विधि और नियम
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola