5 स्टार होटल नहीं बल्कि इस खास जगह पर होगी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी, जानें इनसाइड डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

केएल राहुल और आथिया शेट्टी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो दोनों कपल किसी 5 स्टार होटल में नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे.

विज्ञापन
undefined

भारत के बल्लेबाज केएल राहुल लंबे और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों अक्सर एक दूसरे संग फोटोज शेयर करते रहते हैं. अब खबर है कि ये कपल जल्द ही एक दूसरे संग सात फेरे लेने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

पिंकविला के मुताबिक, आथिया और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में होगी. सुनील शेट्टी का मुंबई के पास खंडाला में एक आलीशान घर है, जिसका नाम उन्होंने ‘जहां’ रखा है. यूट्यूब शो व्हेयर द हार्ट इज के पहले एपिसोड में अभिनेता ने अपने घर के अंदर एक झलक दी थी.

undefined

अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने शादी को लैविश न रखकर सिंपल तरीके से करना चाहते हैं. दोनों की शादी में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स शामिल होंगे.

undefined

हाल ही में खबरे आई थी कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल बांद्रा स्थित एक अपार्टमेंट में एक साथ शिफ्ट हुए हैं. अब दोनों कुछ ही महीने में एक दूसरे के हो जाएंगे.

undefined

दोनों ही परिवार ने सभी की सभी रस्मों को लेकर जगह फिक्स कर लिया है. अब बस केएल राहुल शादी की डेट को फिक्स करेंगे. ये शादी राहुल के मैच के शेड्यूल के हिसाब से होने वाली है. अथिया शेट्टी ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बाद में उन्होंने ‘मुबारकां’, नवाबजादे में अभिनय किया और आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर में नजर आईं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola