ePaper

PHOTOS: गिरिडीह में लगातार बारिश के कारण नौलखा डैम का कलवर्ट बहा, खेतों में लगी फसलें हुईं बर्बाद

Updated at : 01 Oct 2023 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: गिरिडीह में लगातार बारिश के कारण नौलखा डैम का कलवर्ट बहा, खेतों में लगी फसलें हुईं बर्बाद

लगातार हो रही बारिश के कारण नौलखा डैम का क्षतिग्रस्त कलवर्ट बह गया. कलवर्ट ढह जाने से खेतों में बाढ़ आ गई और करीब 100 एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गई.

विज्ञापन
undefined

राजधनवार (गिरिडीह), मृणाल सिन्हा : मूसलाधार बारिश के दौरान रविवार सुबह राजधनवार के चर्चित नौलखा डैम का कलवर्ट बह गया. कलवर्ट ढह जाने से डैम से काफी रफ्तार में पानी निकलने लगा, जिससे डैम का मेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गया.

undefined

कलवर्ट बहने के कारण डैम के नीचे बुधुवाडीह, ठेका टांड, राजाटोला और बेल्दराडीह आदि में दर्जनों एकड़ में लगी फसल पानी में डूब गयी. कुछ घरों में पानी घुसने की बात भी कही जा रही है.

undefined

बता दें कि नौलखा डैम का कलवर्ट पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त था. इधर लगभग तीन माह पहले नगर विकास मद की चार करोड़ की राशि से डैम के सुदृढ़ीकरण व सुन्दरीकरण का काम शुरू कराया गया था. इस दौरान कलवर्ट के नीचे व मेड़ में लगे पत्थरों को हटाया गया था.

undefined

बरसात से ठीक पहले काम शुरू किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों ने डैम बहने की आशंका जताते हुए, असमय काम शुरू किए जाने का विरोध किया था. तब काम रोक नवंबर से शुरू करने की बात हुई थी. लेकिन, पहले से क्षतिग्रस्त कलवर्ट से पत्थर हट जाने और तेज बारिश के कारण रविवार सुबह बांध टूट गया. बांध टूट जाने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है.

undefined

राजा नदी किनारे दोनों तरफ लगे 100 एकड़ से अधिक के धान की खेतों में बाढ़ आ गई है. लोग इसके लिए असमय काम शुरू करने वाले संवेदक और काम कराने वाले विभाग के अभियंताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं. ग्रामीण उनपर कार्रवाई और इससे प्रभावित हुए किसानों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

Also Read: PHOTOS: गिरिडीह में बीजेपी का स्वच्छता अभियान, झाड़ू लेकर सड़क साफ करते दिखे पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola