ePaper

PHOTOS: झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की क्रिकेट स्टेडियम की घोषणा

Updated at : 11 Sep 2023 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की क्रिकेट स्टेडियम की घोषणा

झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शहर के रामा साहू स्टेडियम में झारखंड राज्य फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सह झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया. मौके पर झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक एवं डीसी शेखर जमुआर उपस्थित थे.

विज्ञापन
undefined

राज्य फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि गढ़वा जिले में पहली बार राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें राज्य के सभी जिले के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट 18 सितंबर तक चलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिये निरंतर प्रयासरत हैं. खेल के क्षेत्र में राज्य को अव्वल बनाने का सरकार प्रयास कर रही है. एशिया कप हॉकी का आयोजन भी झारखंड में होने जा रहा है. इसके अलावा हेमंत सरकार खेल के कई बड़े आयोजन राज्य में कराकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नौकरी में सीधी नियुक्ति कर रही है.

undefined

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सरकार गढ़वा जिले में कुश्ती, साइकिलिंग तथा क्रिकेट को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास कर रही है. गढ़वा में रणजी स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शीघ्र कराया जायेगा, ताकि यहां से भी क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी निकलकर राज्य व देश का नाम रोशन करें.

undefined

झारखंड राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने कहा कि गढ़वा जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और हाल के वर्षों में गढ़वा में ओलंपिक खेलों के बड़े आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि गढ़वा खेल के क्षेत्र में राज्य में खास स्थान रखेगा. उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला फुटबॉल संघ और राज्य फुटबॉल संघ की सराहना की.

undefined

उद्घाटन समारोह को गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर, उपविकास आयुक्त राजेश कुमार राय, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजमहेश्वरम, महासचिव आलोक मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह का नाम शामिल है. संचालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी शैलेंद्र पाठक ने किया.

undefined

उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय, झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शिवकुमार पांडेय, सुरेश कुमार, जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, मानिक सिंह, अशोक तिवारी, पप्पु तिवारी, राजेश विश्वकर्मा सहित जिला फुटबॉल संघ, जिला क्रिकेट संघ एवं जिला आलंपिक संघ के सभी पदाधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola