ePaper

NO 4G, NO 5G, Only शिवजी...आकर्षक कांवर और वेशभूषा के साथ बाबाधाम पहुंच रहे भक्त, देखें तस्वीरें

Updated at : 13 Aug 2023 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
NO 4G, NO 5G, Only शिवजी...आकर्षक कांवर और वेशभूषा के साथ बाबाधाम पहुंच रहे भक्त, देखें तस्वीरें

मलमास में भी कांवरियों का कांवर लेकर सुल्तानगंज से बाबाधाम आने का सिलसिला जारी है. वहीं, कांवरिये आकर्षक कांवर लेकर जत्थे में बाबाधाम पहुंच रहे हैं. कुछ श्रद्धालु विचित्र वेषभूषा में भी पहुंच रहे हैं. सभी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

विज्ञापन
undefined

मलमास में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा है. कांवरिये सुल्तानगंज से लगातार बाबाधाम आ रहे हैं. वे तरह-तरह के आकर्षक कांवर लेकर बाबाधम पहुंच रहे हैं. इस बार एक कांवर ऐसा देखा गया जिसे माता रानी की मूर्ति के जैसा बनाया गया है.

undefined

इसमें कुछ कांवरिये तिरंगा झंडा के रंग में रंगे कांवर लेकर पहुंच रहे हैं. एक तरफ माता की मूर्ति और दूसरी तरफ तिरंगा झंडा का कांवर. ऐसे में कांवरिया पथ पर आस्था और देशभक्ति का अद्भुत नजारा दिख रहा था.

undefined

कुछ दिनों पहले भक्त शिवलिंग और सभी देवी-देवताओं की मूर्ति के साथ कांवर लेकर आए थे. ये भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही.

undefined

कुछ भक्त अलग-अलग वेष में बाबाधाम पहुंच रहे हैं. इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है. लोग इनके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवा रहे हैं.

undefined

कुछ दिन पहले कुछ 24 कांवरियों का जत्था कोलकाता से बाबाधमा पहुंचा था. सभी ने अपने टीशर्ट्स पर नो फोर जी, नो फाइव जी, ऑनली शिवजी का स्लोगन लगवाया हुआ था. भक्तों की ये अनोखी वेषभूशा लोगों को खूब भायी.

undefined

दो महीने के श्रावणी मेले में भी भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा. इस बीच लगभग हर दिन बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. सोमवारी और उसके आसपास भीड़ ज्यादा बढ़ जाती है.

undefined

इधर कांवरियों की आस्था मौसम पर भारी दिखी. चाहे चिलचिलाती धूप रही हो, या फिर झमाझम बारिश, भक्तों के कदम नहीं रुके.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola